Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

जन्म देने वाली माँ को उतारा मौत के घाट , अपने प्रेमी के साथ वारदात को दिया अंजाम

NEW DELHI : LUCKNOW कहा जाता है कि माँ भगवान का रूप होती है, खुद भूखे रहे के अपने बच्चो का पेट भरती है। बिना कुछ सोचे समझे अपने बच्चों के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती है। अपने दुःख – दर्द भुला के अपने बच्चो को खुश रखती है वहीं एक चौकाने वाली ख़बर सामने आ रही है एक माँ की बेरहमी से हत्या कर दी गई बता दें हत्याकांड (Muder)को किसी और नहीं उनकी ही बेटी ने बिना कुछ सोचे बेरहमी से अपने प्रेमी के साथ मिलकर माँ को मौत के घटा उतार दिया। मामला दिल्ली के आंबेडकर नगर इलाके का है। जिस माँ का बेरहमी से कत्ल हुआ है। वो वर्ष 2007 में भाजपा के टिकट से निगम पार्षद का चुनाव लड़ चुकी है।

- Advertisement -

क्या है पूरा मामला

देवयानी अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी शिबू के साथ दक्षिणपुरी में रह रही थी। माँ को ये बिलकुल पसंद नहीं था। माँ सुधा ने बेटी को समझया पर बेटी समझी नहीं। वहीं माँ सुधा ने बेटी पर दबाव बनाने के लिए उसे धमकी दी कि अगर तुम नहीं मानी तो प्रॉपर्टी से बेदखल कर देंगे। इससे देवयानी गुस्से में आ कर इस वारदात को इंजाम देना का सोच लिया और अपने प्रेमी के साथ मिलकर माँ को मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद लूटपाट के दौरान हुई हत्या का रंग देने का प्रयास किया गया।

पुलिस ने क्या कहा

वहीं दक्षिण जिले की पुलिस ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे आंबेडकर नगर थाना पुलिस को एक मदनगीर (Madangir) के एक मकान में महिला की हत्या की सूचना मिली। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहां घर पर एक कमरे के बेड पर सुधा रानी का शव पड़ा था। बेडशीट पर चोरों ओर खून ही खून फैला था। कमरे में कोई जोर जबदरस्ती के निशान भी नहीं थे। यहां तक खून के छींटे फर्श पर भी नहीं गिरे थे। पुलिस को घर पर महिला की बेटी देवयानी मिली। जब मृतक सुधा की बेटी से पुलिस ने घटना की जानकारी ली तो देवयानी ने बताया कि करीब 9.30 बजे दो बदमाश उनके घर में घुसे। उन्होंने पहले घर में रखा कैश और जेवरात लूटे।

मां ने लूटपाट का विरोध किया तो आरोपियों ने गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने सुधा के शव को देखा तो उसके गले में सोने की चेन और शरीर पर बाकी जेवरात अपनी जगह मिले। देवयानी से पूछने पर वह बार-बार अपने बयान बदलने लगी। शक होने पर पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की। कुछ ही देर की पूछताछ के बाद देवयानी टूट गई। उसने मां की हत्या करने की बात कबूल कर ली।

एक बेटी ने माँ की हत्या के वारदात को कैसे अंजाम दिया

सूत्रों के मुताबिक देवयानी ने पुलिस को बताया कि माँ को मारने का पूरा इंतजाम कर लिया था । माँ की चाय में नींद की गोली मिला दी और साथ में मामा संजय को नींद की गोली दे दी। मामा दूसरे कमरे में सोता रहा। देवयानी ने आरोपी कार्तिक को बुला लिया। उस समय सुधा अपने बेड पर गहरी नींद में थी। आरोपी अपने साथ सर्जिकल ब्लेड (Surgical blade) लेकर आया था। कार्तिक ने सोते हुए ही सुधा का ब्लेड से गला रेत दिया। इसके बाद देवयानी ने लूट का मामला बनाने के लिए मां का कैश और जेवरात उसे दे दिए। पुलिस ने आरोपी कर्तिक को गिरफ्तार कर उसके पास से जेवरात बरामद कर लिए हैं।

आखिर क्या बनी हत्या करनी की वजह

पुलिस की पूछताछ में देवयानी ने बताया कि उसके परिवार में मां के अलावा एक बड़ा भाई विक्रांत उर्फ काकू है जो महाराष्ट्र में परिवार के साथ रहता है। मां एरिया में अच्छी रसूखदार महिला थी। साढ़े पांच साल पूर्व देवयानी की शादी ग्रेटर नोएडा(Greater noida) निवासी चेतन नामक युवक से हुई थी। पति से देवयानी को एक बेटा भी है। लेकिन उसने पति को छोड़कर अपने पुराने प्रेमी शिबू के साथ लिवइन में रहना शुरू कर दिया था। शिबू के खिलाफ कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। सुधा को यह पसंद नहीं था। वह कहती थी कि देवयानी चेतन के साथ ही रहे। यह सोचकर उसने बेटी को प्रॉपर्टी से बेदखल करने के लिए कहना शुरू कर दिया था। सुधा देवयानी को खर्चा भी देती थी जो उसने देना बंद कर दिया था। मां से पीछा छुड़ाने के लिए उसने शिबू के दोस्त के साथ मिलकर षड्यंत्र रचकर मां की हत्या कर दी। शिबू का इस हत्याकांड में कोई हाथ है या नहीं पुलिस(Police) इसकी पड़ताल कर रही है।

पिता की भी कर दी गई थी हत्या

पुलिस की जानकारी के मुताबिक सुधा के पति रामजी लाल की भी वर्ष 2003 में कुछ रुपयों के लिए हत्या कर दी गई थी। रामजी लाल भी नेतागिरी करते थे। उस समय सुधा के बच्चे छोटे थे। सुधा ने किसी तरह बच्चों को पाल पोस के बड़ा किया। वर्ष 2007 में खुद सुधा ने भाजपा (BJP) के टिकट से निगम का चुनाव लड़ा था। लेकिन वह हार गई थी। वहीं वहां के रहने वालो का कहना है कि अभी भी वह भाजपा से जुड़ी थी और इस बार होने वाले निगम चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही थी। मां की मौत की खबर के बाद बेटा विक्रांत दिल्ली (Delhi) आ गया। आंबेडकर नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें