Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

आजमगढ़ में फिर दौड़ी साइकिल, दूसरे स्थान पर खिसके ‘निरहुआ’

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। इन सीटों पर 23 जून को मतदान हुआ था। आजमगढ़ में बड़ा उलटफेर हुआ है। फिर से सपा प्रत्याशी ने बढ़त बना ली है। अब भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। रामपुर में सपा के आसिम रजा लगातार आगे चल रहे हैं।

सपा के धर्मेंद्र आगे, भाजपा के ‘निरहुआ’ दूसरे स्थान पर

आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव की मतगणना में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव 4227 वोट से आगे चल रहे हैं। धर्मेंद्र यादव को 57037 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के निरहुआ को 52810 मत प्राप्त हुए हैं। गुड्डू जमाली को 46897 वोट मिले हैं।

सपा प्रत्याशी आसिम राजा 10006 वोट से भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी से आगे

रामपुर प्रशासन की ओर से जारी लोकसभा उप चुनाव मतगणना परिणाम
राउंड आठ
भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को 84983 वोट।
सपा प्रत्याशी आसिम राजा को 94989 वोट।
संयुक्त समाजवादी दल प्रत्याशी हरिप्रकाश आर्य को 990 वोट।
निर्दलीय प्रत्याशी इम्तियाज उर रहमान खान को 326 वोट।
निर्दलीय प्रत्याशी कपिल मुनी को 522 वोट।
निर्दलीय प्रत्याशी शिव प्रसाद को 454 वोट।
नोटा को 1132 वोट।

आठवें राउंड के बाद कुल 183396 मतों की गणना, सपा प्रत्याशी आसिम राजा 10006 वोट से भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी से आगे चल रहे हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें