Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

UP के पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्‍याय का निधन, हाथरस की राजनीति में बड़े नेता के रूप में हमेशा रहे

UP: शुक्रवार की देर रात आगरा के रेनावो अस्पताल में उत्तर प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय (Ramveer Upadhyay) का निधन हो गया। उपाध्याय के निधन की पुष्टि उनके निजी सचिव रानू पंडित ने की है। वे लम्बे समय से बीमारी से ग्रस्त थे और 65 वर्ष की आयु पूरी कर चुके थे। बता दें कि रामवीर उपाध्याय पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बड़े नेता थे उन्होंने लम्बे समय तक बीएसपी में रह कर अपनी सेवा दी और कई बार मंत्री पद पर रह कर राजनीतिक शिखर को छुआ। इस बार हुए विधान सभा के चुनाव में उन्होंने बीएसपी को छोड़कर बीजेपी ज्वाइन किया और सादाबाद विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था।

- Advertisement -

रामवीर उपाध्‍याय का राजनैतिक कैरियर

बता दें कि रामवीर उपाध्याय(ramveer upadhyay) लगातार 5 बार विधायक रहे है। उन्होंने अपने राजनैतिक करियर की शुरुआत बीजेपी से की थी। 1996 से 2017 तक वे हाथरस सदर, सिकंदराराऊ व सादाबाद सीट से विधायक रहे। उभरते हुए नेता के रूप में उन्होंने वर्ष 1993 में हाथरस सदर सीट से बीजेपी से टिकट के लिए दावेदारी की, पर पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दी। पार्टी ने राजवीर पहलवान को प्रत्याशी बनाया था। इससे नाराज होकर रामवीर उपाध्याय निर्दलीय मैदान में उतरे थे और चुनाव हार गए। इसके बाद वो बीएसपी के साथ आ गए और 1996 में बीएसपी की टिकट से विधान सभा चुनाव लड़ा और इस चुनाव में उनकी प्रचंड जीत हुई। वर्ष 2002 और 2007 में हाथरस सदर, वर्ष 2012 में सिकंदराराऊ और 2017 से वह सादाबाद से विधायक बने। बसपा में रामवीर उपाध्याय कद्दावर नेता थे और उन्होंने कई बार मंत्री और अन्य पदों पर रहकर राजनीति के शिखर को छुआ। हाथरस की राजनीति में रामवीर का नाम बड़े नेता के रूप में हमेशा से रहा है। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। बसपा ने उन्हें लोक लेखा समिति के सभापति भी बनाया। वहीँ बात करे 2022 के विधान सभा चुनाव की तो इस चुनाव में उपाध्याय बीजेपी में शामिल हो गए और सादाबाद विधान सभा सीट से चुनाव लड़ा लेकिन इस चुनाव में वो अपनी जीत दर्ज़ नहीं करा सके।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें