Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

गोवर्धन पूजा आज, जानें विधि और शुभ मुहूर्त

कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर गोवर्धन पूजा की जाती है। हर साल यह दिवाली के अगले दिन मनाया जाता है। इस बार सूर्य ग्रहण के कारण दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा को टाल दिया गया।

- Advertisement -

ऐसे में आज गोवर्धन पूजा को देशभऱ में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसे अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन महिलाएं घर के आंगन में या गांव के किसी खुले जगह पर गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाती हैं और उसकी पूजा करती हैं।

गोवर्धन पूजा मुहूर्त

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 25 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 18 मिनट से शुरू हो चुकी है। ये तिथि 26 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 42 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में महिलाएं आराम से इस बीच में कभी भी पूजा कर सकती हैं और भगवान से अपने लिए मनचाहा वरदान मांग सकती हैं।

आज क्या करें

गोवर्धन पूजा के दिन सुबह काल जल्दी उठकर स्नानादि करें।

शुभ मुहूर्त में गाय के गोबर से गिरिराज गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाएं।

साथ ही पशुधन यानी गाय, बछड़े आदि की आकृति भी बनाएं।

इसके बाद धूप-दीप आदि से विधिवत पूजा करें।

भगवान कृष्ण को दुग्ध से स्नान कराने के बाद उनका पूजन करें।

इसके बाद अन्नकूट का भोग लगाएं।

गोवर्धन पूजा क पूजा का महत्व

बता दें कि आज ही भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पूजा आरंभ करवाई गई थी। जिससे इंद्रदेव क्रोधित होकर लगातार बारिश करने लगे थे। मूसलाधार बारिश से मथुरावासियों को भगवान ने बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को एक उंगली पर धारण कर लिया था। इसके बाद से ही गोवर्धन पूजा का विधान शुरू हो गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें