Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

आज काशी मनाएगा देव दीपावली,10 लाख दीयों को जलाने का रखा गया लक्ष्य

वाराणसी देश की आध्यात्मिक राजधानी के तौर पर जानी जाती है। दीपावली के बाद काशी में होने वाली देव दीपावली का अलग महत्व है। यह त्योहार हर साल कार्तिक माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस बार ये त्योहार आज यानी 7 नवंबर को मनाया जा रहा है। देव दीपावली के दिन काशी के घाटों और पूर् शहर की अलग छटा देखने को मिलती है। काशी में देव दीपावली का अलग उत्साह देखने को मिलता है। इस मनमोहक दृश्य को देखने के लिए देश ही नही बल्कि विदेशों से भी पर्यटक आते हैं। इस बार देव दीपावली 2 साल बाद के अंतराल के बाद पूरे हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाने जा रहा है।

- Advertisement -

काशी के 84 में से 26 घाट हैं घायल - In 84 from 26 ghats injured in kashi

घाट की दीवारों पर लगाया जाएगा थ्री डी प्रोजेक्शन मैपिंग

मिली जानकारी के मुताबिक इस बार देव दीपावली के अवसर पर काशी के सभी 84 घाटों करीब 10 लाख दीयों को जलाने का लक्ष्य रखा गया है। देव दीपावली पर पहली बार काशी चेत सिंह घाट की दीवारों पर थ्री डी प्रोजेक्शन मैपिंग के जरिये धर्म का व्याख्यान होगा। काशी आने वाले पर्यटक मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण व देव दीपावली का कथा सुन सकेंगे। इसको लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। आज शाम काशी एक नया इतिहास लिखने जा रही है। काशी की देव दीपावली पूरी दुनियां में विख्यात है। इस महा उत्सव के दौरान बनारस के सभी घाटों को लाखों दीयों से रौशन किया जाता है, जिसे देखने देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक वाराणसी पहुंचते हैं।

BHARAT NEWS JUNCTION

काशी विश्वनाथ धाम को फूलों और माला से सजाने की तैयारी

आपको बता दें कि काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का निर्माण के बाद ये पहली बार है जब काशी में देव दीपापली हो रही है। वही पिछले दो सालों में कोरोना सीमित संख्या के साथ लोगो को आने की अनुमति थी। वहीं इस विशेष अवसर पर काशी विश्वनाथ धाम को फूलों और माला से सजाने की तैयारी है। काशी विश्वनाथ धाम बनने के बाद वाराणसी में पर्यटकों में भारी इजाफा देखने को मिला है। इसको देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल लाखों श्रद्धालुओँ की भीड़ घाटों पर उमड सकता है।

Dev Astha, Himachal Temples | First Blessing | देवभूमि हिमाचल | Story -  Temples in Himachal Pradesh

 सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

गौरतलब है कि सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ इस बार देव दीवाली देश ही नही विश्व में भी चर्चा का विषय बने जिसके लिए सीएम खुद इसकी तैयारियों पर नजर रख रहें है. कल सीएम ने वाराणसी आकर तैयारियों की समीक्षा की थी। वही आज देव दीवाली को लेकर काशी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। मंडालायुक्त कौशलराज शर्मा का कहना है कि देव दीपावली पर काशी में लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं, जोकि दर्शन-पूजन के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर भी जाते हैं.ऐसे में मंदिर आने वाले पर्यटकों को नया अनुभव मिले, इसके लिए धाम परिसर की भव्य सजावट की जाएगी।

महाराष्ट्र: दही हांडी से पहले संदिग्ध बोट मिलने पर हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे  पर पुलिस की नजर | TV9 Bharatvarsh

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें