Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

UP के 7 खिलाड़ी टोक्यो पैरालंपिक के लिए तैयार, खेल के मैदान में दिखाएंगे अपना दमखम!!

उत्तर प्रदेश : टोक्यो ओलिंपिक-2021 में भारतीय खिलाडियों ने लगातार शानदार प्रदर्शन दिया और देश को कई मैडल हासिल करवाए। अब पश्चिमी यूपी के पैरा खिलाड़ियों की टीम देश को पदक दिलाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 24 अगस्त से टोक्यो में पैरालंपिक-2020 का आगाज हो रहा है। इसमें हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों में नोएडा से DM सुहास एलवाई, गौतमबुद्धनगर के वरुण भाटी, मेरठ के विवेक चिकारा, मुजफ्फरनगर की ज्योति बालियान, इटावा के अजीत सिंह यादव, संभल के दीपेंद्र सिंह और बागपत के आकाश का नाम शामिल है। यह सभी खिलाड़ी अपने दल के साथ टोक्यो के लिए रवाना होंगे।

- Advertisement -

वरुण भाटी : लगातार दूसरी बार पैरालंपिक में ले रहे भाग

गौतमबुद्धनगर में जमालपुर के रहनेवाले खिलाडी वरुण भाटी एक हाई जंपर हैं। इन्होने RIO 2016 पैरालंपिक में देश को ब्रांज मेडल दिलाया था। एक बार फिर वरुण भाटी ने पैरालंपिक 2021 के लिए क्वालीफाई कर किया है। 22 अगस्त को वह दिल्ली से टोक्यो के लिए रवाना होंगे। इन दिनों दिल्ली में अभ्यास कर रहे हैं। वरुण अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं, जो लगातार दूसरी बार पैरालंपिक में यूपी से भाग ले रहे हैं।

विवेक चिकारा: एक्सीडेंट में गंवाना पड़ा एक पैर

मेरठ के तीरंदाज विवेक चिकारा टोक्यो में होने वाले पैरालंपिक 2021 में ओपन मुकाबले में भाग लेंगे। तीरंदाजी में एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर विवेक ने टोक्यो का टिकट हासिल किया था। एशियन चैंपियनशिप के बाद ही विवेक की एशियन रैकिंग नंबर वन हो गई थी। 2017 में एक भयानक एकएक्सीडेंट के चलते उन्हें अपना एक पैर गंवाना पड़ गया था।

सुहास एल वाई : पुरुषों में दुनिया में दूसरे नंबर के खिलाड़ी

2007 कैडर के आईएएस अधिकारी सुहास पुरुषों की पैरा बैडमिंटन सिंगल्स में विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2018 में हुए एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक अपने नाम किया था। सुहास एल वाई लंबे समय से इस पैरालंपिक के लिए अभ्यास कर रहे हैं और यकीनन देश के लिए पदक लेकर आएंगे।
वर्ल्ड रैंकिंग में तीसरे नंबर के शटलर सुहास एल वाई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी पदक जीत चुके हैं।

ज्योति बालियान : कंपाउंड ओपन में खेलेंगी।​​​​​​

मुजफ्फरनगर गोयला गांव की निवासी ज्योति बालियान अपनी विश्व रैंकिंग के चलते टोक्यो का टिकट ले चुकी हैं। वह तीरंदाजी दल में जाने वाली अकेली महिला खिलाड़ी हैं। यूरोप में हुई क्वालीफाईग प्रतियोगिता में भारतीय टीम शिरकत नहीं कर सकी थीं। लेकिन ज्योति को उनकी 17वीं व‌र्ल्ड रैंकिग के आधार पर पैरालंपिक कोटा मिला है।

अजीत सिंह यादव : दोस्त को बचाने में गंवाया हाथ

भाला फेंक में इटावा के अजीत सिंह यादव टोक्यो पैरालंपिक 2021 में भारत की आरे से खेलेंगे। साल 2017 में एक हादसे के दौरान अपने दोस्त को बचाने में उन्हें अपना एक हाथ गंवाना पड़ा था। नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुए ट्रायल में अजीत ने 63.96 मीटर जैवलिन थ्रो करते हुए खुद का रिकॉर्ड ब्रेक किया था। 2019 में चीन के बीजिंग पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था।

दीपेंद्र सिंह: चार साल पहले बनाया था रिकॉर्ड

संभल के भटपुरा गांव के दीपेंद्र सिंह पैरालंपिक में 10 मी. एयर पिस्टल निशानेबाजी में भाग लेंगे। 14 अगस्त को टोक्यो के लिए रवाना होंगे। वह एक माह से दिल्ली में अभ्यास कर रहे हैं। 2017 में थाईलैंड में पैरा शूटिग व‌र्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीतकर 10 मीटर एयर पिस्टल की शूटिग का व‌र्ल्ड रिकार्ड अपने नाम किया। साथ ही इंडोनेशिया, यूएई में भी पदक जीत चुके हैं।

आकाश निशाना साधेंगे

बागपत खेकड़ी के आकाश निशानेबाजी के मुकाबले में खेलेंगे। आकाश मिक्सड में 50 मीटर पिस्टल से पैरालंपिक में निशाना साधेंगे। आकाश के साथ सिंघराज और मनीष नरवाल भी होंगे।

पैरालंपिक गेम्स से जुड़े कुछ फैक्ट्स

  • टोक्यो में 24 अगस्त से 5 सितंबर तक होंगे पैरालंपिक मुकाबले।
  • भारत से 54 पैरा खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा।
  • 54 खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा संख्या एथलीट्स की है।
  • कुल 40 पुरुष और 14 महिला पैरा एथलीट्स टोक्यो जाएंगे।
  • 2016 रियो पैरालंपिक में 19 एथलीट्स 5 खेलों में खेले थे। इस बार 9 प्रतियोगताओं में खेलेंगे।
  • नोएडा के डीएम सुहास एल वाई बैडमिंटन मुकाबले में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
  • आर्चरी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, पैरा कैनॉइंग, पावरलिफ्टिंग, शूटिंग, स्विमिंग, टेबिलटेनिस, ताइक्वांडो में भारतीय खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग।
  • 2016 में पुरुषों की ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीतने वाले मरियप्पन थंगवेलू भारत के ध्वजवाहक होंगे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें