Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

जानें पीरियड्स के बारे में 5 ऐसे झोल जिनकी आज खुलेगी पोल !

लखनऊ : भारतीय समाज में आज भी महिलाएं और लड़कियां पीरियड्स यानि मासिक धर्म के बारे में बात करने में संकोच करती हैं। आज भी लडकियां खुलकर अपने अनुभवों को साझा नहीं कर पाती हैं। 21 वीं सदी में भी महिलाएं उन मिथ्य को मानती हैं जो उनकी दादी नानी और मां ने उन्हें सिखाया है और सालों से यही प्रचलन चला आ रहा है। लेकिन, यह मिथ्स कितने सच्चे और कितने झूठे हैं इस बात का जवाब आज हम आपको देंगे। तो आइए हम आपको पीरियड से जुड़ी कुछ अफवाहों और उनकी सच्चाई के बारे में बताते हैं।

- Advertisement -

पीरियड ब्लड डर्टी खून होता है

कई सालों से हम यह सुनते आए हैं कि पीरियड ब्लड शरीर में बना गंदा खून होता है। इस ब्लड में भारी मात्रा में टॉक्सिन पाए जाते हैं। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है, यह सिर्फ एक मिथ है। यह बिलकुल सही है कि इस खून में कुछ मात्रा में ब्लड, यूटेरिन टिश्‍यू, म्‍यूकस लाइटिंग और बैक्टीरिया पाए जाते हैं। लेकिन, यह डर्टी ब्‍लड बिलकुल भी नहीं है।

पीरियड का चार दिन से कम होना नहीं है सही

ऐसा कई बार हम सभी ने सुना होगा कि अगर महिला को चार दिन से कम पीरियड होता है तो इसे महिला की सेहत के लिए अच्छा नहीं मन जाता है। यह केवल एक मिथ है क्योंकि हर महिला का मासिक चक्र अलग-अलग होता है। यह सिर्फ महिला के हेल्थ पर निर्भर करता है कि उसे कितने दिन पीरियड आएगा।

खट्टी चीजों से परहेज

हमने अक्सर यह सुना है कि पीरियड्स के दौरान महिलाओं को खट्टी चीजें नहीं खानी चाहिए। ऐसा किसी भी वैज्ञानिक शोध से नहीं पता चला है कि पीरियड्स के दौरान खट्टी चीज खाने से कुछ नुकसान होता है। हां महिलाओं को इस दौरान संतुलित भोजन जरूर खाना चाहिए।

पीरियड्स के दौरान सिर ना धोए

आपने आम तौर पर सुना होगा कि पीरियड्स के दौरान बाल धोना बिलकुल भी सही नहीं माना जाता है। यह केवल एक मिथ है। पर्सनल ग्रूमिंग का पीरियड्स से कोई संबंध नहीं है। नहाने से आपको फ्रेश और बेहतर फील होगा।

तीस दिन का ही पीरियड चक्र सही

ऐसा माना जाता है कि आमतौर पर महिलाओं का पीरियड मासिक चक्र 28 से 35 दिन का है। कभी-कभी यह चक्र थोड़ा ऊपर नीचे हो जाता है। इसमें घबराने वाली कोई बात नहीं है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें