Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी, 21 पंडित करायेंगे अंतिम संस्कार, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल मौजूद

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राजस्थान और उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। आज शाम को राजकीय सम्मान के साथ बुलंदशहर (Bulandshahar) के नरौरा स्थित गंगा किनारे बांसी घाट पर कल्याण सिंह को पांच तत्व में विलीन किया जाएगा। समय-समय पर प्रशासनिक अधिकारी कार्य का जायजा ले रहे हैं। वहीं सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

- Advertisement -

21 आर्य समाज के पंडित करायेंगे अंतिम संस्कार

उल्लेखनीय है कि अंतिम संस्कार की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। बेदी तैयार कर ली गई है। अंतिम संस्कार के लिये 21 किलो चंदन की लकड़ी, आम और पीपल की पांच कुंतल लकड़ी, 100 किलो केसर युक्त सामग्री, 45 किलो देसी घी की व्यवस्था की गयी है। साथ ही फूल मालाओं से बेदी को सजाया जा रहा है। रंगोली बनाकर मंत्रों को अंकित किया जा रहा है। कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार आर्य समाज के 21 पंडित वैदिक रीति रिवाज के साथ करायेंगे।

कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार की तैयारियां

VVIP के लिए बनाए गए चार हेलीपैड

बुलंदशहर के नरौरा में कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व दिनेश शर्मा, नगर विकास शहरी समग्र मंत्री आशुतोष टंडन शामिल होंगे। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हेलीकॉप्टर में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, उत्तराखंड के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, धन सिंह रावत व स्वामी यतिस्वरानंद महाराज अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचकर बाबूजी कल्याण सिंह को अंतिम विदाई देंगे। नरौरा थाना क्षेत्र में हेलीकॉप्टर से आने वाले VVIP के लिए चार हेलीपैड बनाए गए हैं, ताकि हैलीकॉप्टर को लैंडिंग में कोई परेशानी न हो।

अंतिम दर्शन में ये राजनेता भी होंगे शामिल

कल्याण सिंह को अंतिम विदाई देने नरौरा सड़क मार्ग से कार द्वारा स्वतंत्र देव सिंह, गिरीश चंद यादव, उमा भारती, सुरेश राणा, अशोक कटारिया, रमाशंकर पटेल, महेंद्र सिंह, अश्वनी चौबे, उपेंद्र तिवारी, सूर्य प्रताप शाही, बीएल वर्मा, कपिल देव अग्रवाल, महेंद्र नाथ पांडे , एसपी सिंह बघेल, बाबूराम निषाद, सुनील भराला, रामनरेश अग्निहोत्री आदि मंत्री व संयुक्त संसदीय दल के चैयरमैन डॉ. सत्यपाल सिंह भी पहुंचेंगे।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और पीएसी के जवानों को चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया है। साथ ही एसएसपी और डीएम पैदल दौरा कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। इतने कड़े इंतजाम इसलिए किए गए हैं क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा कई केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

तीन बजे होगा अंतिम संस्कार

बुलंदशहर एसएसपी की माने तो लगभग तीन बजे अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू होगी। सुरक्षा के लिहाज से भारी तादाद में पुलिस और पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है। ताकि अंतिम संस्कार में की जा रही तैयारियों में कोई बाधा न हो।

हमारे साथ जुड़ने क लिए Link पर क्लिक करें :   https://liveupnews24.com/?page_id=557

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें