Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Ganesh Chaturthi Special: श्री गजानन महाराज को अपनी राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, सभी मनोकामना होंगी पूर्ण

लखनऊ

- Advertisement -

आज गणेश चतुर्थी है। यह सनातन धर्म का बहुत ही महत्वपूर्ण त्यौहार है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि आज ही के दिन गणेश जी का जन्म हुआ था। इस दिन श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाती है। उन्हें भक्ति श्रद्धा भाव से घर पर विराजमान किया जाता है। श्री गणेश को मुख्य रूप से कुछ चीजें बेहद ही पसंद होती हैं। ऐसे में उनकी पूजा में इनको शामिल करने से भगवान गजानन की कृपा प्राप्त होती है। ये चीज़ें हैं: मोदक, मोतीचूर के लड्डू, बेसन के लड्डू, केला, गुड़, मूंग की दाल का हलवा, खीर, और गुड़ से बने मोदक। आप श्री गणेश उत्सव के दौरान भगवान श्री गणेश को इनमें से किसी भी चीज का भोग लगा सकते हैं। यदि आप अपनी राशि के मुताबिक, भगवान श्री गणेश को भोग लगाते हैं, तो आपकी मनोकामना अवश्य ही पूर्ण होगी और आपका जीवन सुखद सुमंगलदायक होगा। चलिए जानते हैं, आपकी राशि के अनुसार आपको क्या भोग लगाना चाहिए।

फोटो : इंटरनेट

मेष राशि :

आप भगवान श्री गणेश को बूंदी के लड्डू अर्पण करें। साथ ही छुआरा और गुड़ का भोग आरती के वक्त लगाएं। प्रतिदिन ॐ वक्रतुण्डाय हुं॥ मंत्र का जप करें। इससे आपके जीवन में खुशहाली आएगी।

वृषभ राशि :

इस राशि के जातक भगवान श्री गणेश को मोदक अर्पित करें। ॐ ह्रीं ग्रीं ह्रीं॥ मंत्र का प्रतिदिन जप करें। संध्या आरती के वक्त मिश्री, नारियल से बने लड्डू, शक्कर भोग लगाएं। ऐसा करने से आपके जीवन की दिक्कतें दूर होंगी और तनाव से राहत मिलेगी।

मिथुन राशि :

मिथुन राशि के जातक भगवान श्री गणेश को गुड़, मूंग के लड्डू और फल का भोग लगाएं। ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं गं गणपतेय वर वरद् सर्वजनं मे वशमानाय स्वाहा॥ मंत्र का जप करें और मनोकामना पूर्ण करें। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

फोटो : इंटरनेट

कर्क राशि :

कर्क राशि के लोग भगवान श्री गणेश जी को मोदक और मक्खन, खीर का भोग लगाएं। ॐ वक्रतुण्डाय हुं॥ मंत्र का जप करें। ऐसा करने से आपके जीवन के सभी दुःख व परेशानी दूर होंगी और जीवन में खुशहाली आएगी।

सिंह राशि :

सिंह राशि के लोग भगवान श्री गणेश को गुड़ अर्पित कर सकते हैं। गुड़ से बने मोदक के लड्डू व लाल फल से भोग लगाएं। ॐ श्रीं गं सौभाग्य गणपतेय वरवरदं सर्वजनं में वशमानयं स्वाहा॥ मंत्र का जप करें। ऐसा करने से आपके जीवन में विकास व वृद्धि होगी।

कन्या राशि :

कन्या राशि के जातक गणेश भगवान को मूंग का हलवा, किशमिश और गुड़ का भोग अर्पित करें। मंत्र: ॐ गं गणपतयै नमः या ॐ श्रीं श्रियैः नमः॥ मंत्र का जप करें। ऐसा करने से आपको अपने जीवन में सफलता हासिल होगी और सभी रुके हुए कार्य जरूर पूर्ण होंगे।

फोटो : इंटरनेट

तुला राशि :

तुला राशि के जातक भगवान श्री गणेश को बूंदी के लड्डू, मिश्री और केला अर्पित करें। मंत्र: ॐ ह्रीं, ग्रीं, ह्रीं गजाननाय नम:॥ मंत्र का जप करें। ऐसा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

वृश्चिक राशि :

वृश्चिक राशि के लोग भगवान श्री गणेश को गुड़ और मेवा के लड्डू का भोग लगायें साथ ही लाल रंग से रंगे हुए चावल अर्पित करें। ॐ वक्रतुण्डाय हुं॥ मंत्र का जप करें। ऐसा करने से जीवन की समस्त परेशानियां व दिक्कतें दूर होती हैं।

फोटो : इंटरनेट

धनु राशि :

धनु राशि के जातक भगवान श्री गणेश को मोदक और केला अर्पित करें। ॐ गं गणपतयै नमः मंत्र का जप करें। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी और जीवन में खुशहाली आएगी।

मकर राशि :

मकर राशि के जातक भगवान श्री गणेश को मोती चूर के बने लड्डू,किशमिश अर्पित करें। मंत्र: ॐ लंबोदराय नमः॥ का जप करें। ऐसा करने से आपके जीवन में भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

फोटो : इंटरनेट

कुंभ राशि :

कुंभ राशि के जातक भगवान श्री गणेश को बूंदी के लड्डू ,मौसमी फल अर्पित करें। मंत्र: ॐ सर्वेश्वराय नमः॥ का जप करें। ऐसा करने से आपके जीवन में सफलता की प्राप्ति होगी और आपको ढेरों खुशियां प्राप्त होंगी।

मीन राशि :

मीन राशि के जातक भगवान श्री गणेश जी को बेसन के लड्डू और बादाम अर्पित कर सकते हैं। ॐ सिद्धि विनायकाय नमः॥ का जप करें। ऐसा करने से आपको खुशहाली और जीवन में संपन्नता प्राप्त होगी।

यह भी पढ़ें : नवधा भक्ति आखिर है क्या? मनोकामना पूर्ति का जानें आसान तरीका

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें