Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

मुंबई में युवती के साथ ‘निर्भया’ जैसी दरिंदगी, इलाज के दौरान हुई मौत

लखनऊ : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक और घटना सामने आई है। मुंबई में ‘निर्भया’ जैसी दिल दहला देने वाली दरिंदगी की वारदात के बाद फिर एक बार देश की जनता में गुस्सा बुरी तरह फूट रहा है। बता दें कि हैवानों ने पहले तो महिला का बलात्कार किया फिर उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी।

- Advertisement -

यह शर्मनाक कर देने वाली वारदात मुंबई के साकी नाका इलाके की है। जहां खैरानी रोड पर एक 30 वर्षीय महिला के साथ पहले बलात्कार किया गया और रेप के बाद आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। महिला को बहुत गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि साकीनाका में एक टेंपो के अंदर इस युवती के साथ इस घटना को अंजाम दिया गया है। डॉक्टरों ने बताया है कि सरिया डालने के कारण महिला की आंत बाहर आ गई थी।

इस मामले में जानकारी होने के बाद पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी मोहन चौहान को गिरफ्तार कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त साकी नाका थाने पहुंच गए। पुलिस को आशंका है कि इस वारदात में और भी आरोपी शामिल हो सकते हैं। पुलिस इस मामले में पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद ही पूरा मामला खुलकर सामने आएगा। हालांकि आरोपी के हवाले से पुलिस ने अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी है। आगे की जांच जारी है।

महिला के साथ जिस तरह की दरिंदगी की गई, उसे देखकर दिल्ली के निर्भयाकांड की यादें ताजा हो गई हैं। दिसंबर 2012 में देश की राजधानी दिल्ली में चलती बस के अंदर एक युवती से निर्दयता से गैंगरेप किया गया और बाद में उसपर हमला किया गया। जिसे बाद में ‘निर्भया’ कहा गया। इस घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश फैल गया था। कई दिनों तक जिंदगी के संघर्ष के बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। मुंबई में हुई वारदात ने इस बार फिर लोगों का दिल दहला दिया है। पूरा देश एक बार फिर शर्मसार हो गया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें