Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

लखनऊ की पॉलोमी पाविनी शुक्ला को विख्यात पत्रिका “फेमिना” ने अपनी “Fab 40” सूची में शामिल कर किया सम्मानित

लखनऊ

- Advertisement -

विख्यात पत्रिका “फेमिना” (Femina Magazine) ने अपने नवीनतम संस्करण में वर्ष 2021 की 40 ऐसी महिलाओं की सूची जारी की है, जिन्होंने अपने कार्य क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देते हुए लाखों लोगों को प्रेरित किया है। इस सूची में लखनऊ (Lucknow) की पॉलोमी पाविनी शुक्ला (Poulomi Pavini Shukla) भी शामिल की गई हैं। लम्बे समय से अनाथ व बेसहारा बच्चों को समान अधिकार दिलाने और उनके हित की सुरक्षा के लिए उच्चतम न्यायलय तक जनहित याचिका लड़ने के लिए उन्हें यह सम्मान मिला है। अनाथ बच्चों पर उनकी लिखी पुस्तक “पृथ्वी के सर्वाधिक निःशक्त – भारत के अनाथ” तथा उनके परिश्रम द्वारा कई प्रदेशों में अनाथ बच्चों हेतु नीतिगत बदलाव आए हैं, जिनमें अनाथ बच्चों के लिए आरक्षण, बजट वृद्धि आदि सम्मिलित हैं।

फोटो : फेमिना मैगज़ीन

पत्रिका की सूची में उत्तर प्रदेश से पॉलोमी पाविनी शुक्ला के अलावा एक मात्र और महिला शामिल हैं, फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)। देश भर की 40 महिलाओं की इस सूची में अन्य विख्यात महिलाएं भी शामिल की गई हैं। जिनमें टोक्यो ओलंपिक्स (Tokyo Olympics) में देश को गौरान्वित करने वाली रानी रामपाल (Rani Rampal) व मीराबाई चानू (Mirabai Channu), उच्चतम न्यायलय में हाल ही में आईं चार न्यायमूर्ति, इसरो के मंगलयान मिशन की महिला वैज्ञानिक, स्मृति ईरानी (Smriti Irani), मीनाक्षी लेखी (Meenakshi Lekhi), महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra), पी० वी० सिंधु (P.V. Sindhu), बरखा दत्त (Barkha Dutt), आलिआ भट्ट (Alia Bhatt), मसाबा गुप्ता (Masaba Gupta), भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar), नीता अम्बानी (Nita Ambani), कोनेरू हम्पी (Koneru Hampi) आदि सूची में शामिल हैं।

फोटो : फेमिना मैगज़ीन

पॉलोमी पाविनी शुक्ला (Poulomi Pavini Shukla) द्वारा अनाथ व बेसहारा बच्चों के लिए किए जा रहे परिश्रम को पूर्व में भी कई बार सराहा गया है। हाल ही में विख्यात अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका “फोर्ब्स” ने भी अपनी “30 Under 30” सूची में उनका नाम शामिल किया था। यह सूची 30 ऐसे व्यक्तियों की है, जो 30 वर्ष से कम आयु के हैं तथा जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया है।

यह भी पढ़ें : अभिनेता सोनू सूद 20 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी में शामिल, इनकम टैक्स विभाग का खुलासा

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें