Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

एक बन्दर ने दी इंसानों को सीख, बर्तन साफ करने के बाद ही किया भोजन, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

अमेठी : दोस्तों आपने यह कहावत तो सुनी ही होगी कि समझदारों के लिये बस एक इशारा ही काफी होता है। एक छोटा सा बंदर सभी जीवों के लिए बड़ी सीख दे गया। जी हां आज के जमाने में इंसानो के साथ-साथ जानवर भी काफी समझदार हो गए हैं। बन्दर ने कुछ ऐसा कारनामा किया कि भारी संख्या में जुटे लोग उसे देखते ही रह गए।

- Advertisement -

अमेठी के एक होटल पर बर्तन साफ करते हुए एक बंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके चलते लोग उसकी प्रशंसा करने से पीछे नहीं हट रहे। शुक्रवार सुबह एक होटल पर इस बन्दर को बर्तन साफ करते देखा गया। वहां मौजूद लोगों ने उसका वीडियो बना लिया। जो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। यह बन्दर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां मुफ्त का भोजन ना ग्रहण कर बंदर लोगों के लिए प्ररेणा का श्रोत बना हुआ है। वहीं लोग बंदर को मुनष्य से ज्यादा बुद्धिमान जीव बता रहे हैं।

यह घटना अमेठी (Amethi) जिले के बाजार शुकुल कस्बे के एक होटल की है। होटल का संचालन गिरधारी लाल मौर्या करते हैं। यहाँ होटल पर कुछ लोग भोजन कर रहे थे। इसी दौरान यहां एक बंदर आ गया। बंदर को देखकर वहां मौजूद सभी लोग भयभीत होकर भागने लगे। लोगों को भागता देख गिरधारी लाल ने बंदर को भोजन दिया। तब तक बंदरक हैंडपंप पर पहुंच गया। जहां होटल के बर्तन रखे हुए थे। उसने हैडपंप के पास रखी होटल की कड़ाही व अन्य बर्तन साफ किए। बन्दर को ऐसा करते देख लोगों ने उसका वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में बंदर मुफ्त का भोजन करने के बजाए होटल के बर्तन साफ करने के बाद भोजन करता नजर आ रहा है। बंदर को बर्तन साफ़ करते देख लोग अचम्भित हो गए।

होटल मालिक ने बताया कि बंदर ने बिना काम किए भोजन को छुआ तक नहीं। मौके पर मौजूद नरेंद्र कुमार, भुट्टू, शिवकुमार, सतगुरु व रामबाबू ने कहा कि बंदर का बर्तन साफ करने के बाद भोजन करना उन्हें एक नई सीख दे गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें