Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

आधार अपडेट करने की अंतिम तारीख 14 दिसंबर, उसके बाद क्या होगा जान लीजिए

आपके आधार में गड़बड़ी है और आप खामोश बैठे हैं तो फिर आप दिक्कत में पड़ जाएंगे। अगर अब भी आप नहीं चेते तो आगे आपके लिए मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। आधार में किसी भी तरह की गड़बड़ी को दूर करने के लिए सरकार ने सिर्फ 14 दिसंबर तक का वक्त दिया है। अगर तब तक आप सुधार नहीं कराए तो उसके बाद जो होगा उसे भी जान लीजिए।

- Advertisement -

 

दोस्तों, अगर आप 14 दिसंबर तक आधार अपडेट नहीं करते हैं या कराते हैं तो फिर आपके कई काम अटक जाएंगे। तमाम सरकारी दस्तावेजों में अब आधार अनिवार्य हो चुका है। कई और कार्यालय हैं जहां नियमित रूप से आपका कोई ना कोई काम होता है। अगर आधार नहीं दुरुस्त होगा तो फिर वहां काम अटक जाएगा।

 

ऐसे में अभी भी आपके पास मौका है। आप 14 दिसंबर तक अपना आधार दुरुस्त कर लें। आप चाहें तो ऑनलाइन घर बैठे भी कर सकते हैं। आधार कार्ड को अपडेट करवाने के लिए आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाना है। लॉगिन कीजिए फिर अपना 12 अंकों का आधार कार्ड नंबर दर्ज करिए।

 

अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालिए। उस पर ओटीपी आएगा उसे डाल दीजिए। अब डैशबोर्ड खुल जाएगा। यहां ‘अपडेट आधार कार्ड’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करिए। अब जो भी गलती हो उसे यहां से दुरुस्त कर दीजिए।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें