Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

नई दिल्ली : मायावती से मिलीं प्रियंका गांधी, पूर्व सीएम की माँ के निधन पर जताया शोक

लखनऊ/नई दिल्ली

- Advertisement -

कांग्रेस (Congress) महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) आज सुबह बसपा (BSP) सुप्रीमो व यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati) के दिल्ली (Delhi) स्थित घर पर पहुंच कर उनकी माता के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। बता दें कि मायावती की मां रामरती (Ramrati) का शनिवार को हार्ट अटैक आने की वजह से निधन हो गया था। उनकी उम्र 92 वर्ष की थी और वे काफी समय से बीमार चल रही थीं। मां के निधन की खबर सुनते ही मायावती फ़ौरन दिल्ली के लिए रवाना हो गई थीं।

फोटो : इंटरनेट

बसपा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा (Satish Chand Mishra) ने शोक सन्देश जारी करते इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि अति-दुःख के साथ यह सूचित किया जाता है कि बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद व यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती की पूज्य माता रामरती का लगभग 92 वर्ष की उम्र में आज हॉस्पिटल में हृदय गति रुकने से स्वर्गवास हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अंतिम क्रिया परिवार के अन्य सदस्यों के एकत्र होने के बाद रविवार को किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए 3, त्यागराज मार्ग नई दिल्ली में रखा गया है।

इसके साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने भी उनके निधन पर शोक जताया है। उन्होंने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की पूज्य माताजी रामरती का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित (Hriday Narayan Dixit) व उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल (Nitin Agrawal), भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) व महामंत्री संगठन सुनील बंसल (Sunil Bansal) ने भी गहरा दु:ख जताया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें