Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

एटा : नहर में मिला महिला का कटा हुआ सिर, जिले में लगातार दूसरी घटना

एटा : एटा (Etah) के थाना अवागढ़ क्षेत्र (Police Station Avagarh Area) से आज फिर एक चौकाने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि दस दिन के अंदर एक और महिला का शव मिला है। लेकिन अभी इस शव की कोई भी पहचान नहीं हो पाई है। ऐसा इसलिए क्योकि मृतक महिला का सर धड़ से गायब है। इससे पहले भी 18 नवंबर को एक और महिला का शव मिला था। लगातार दो घटना को देख वहां के लोग काफी डरे हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि, यह घटना शनिवार सुबह की है। गांव बाबरपुर (Baburpur) के ग्रामीण शनिवार की सुबह खेतों की ओर गए थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक महिला का शव नहर ने पड़ा है। लेकिन मृतक महिला की बॉडी से उसका सर गायब था। जिसे देख ग्रामीण भयभीत हो गए और इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी।

मृतक महिला की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक महिला के शव को मर्चरी में रखवा दिया है। बॉडी से सर गायब होने की वजह से मृतक महिला की पहचान नहीं हो पा रही है। महिला की पहचान होने में काफी कठिनाई हो रही है। फ़िलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम (forensic team) को भी बुला लिया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक घटनास्थल के आसपास घास पर खून के निशान पाए गए हैं। फॉरेंसिक टीम ने जांच के लिए खून के नमूने ले लिए हैं। पुलिस ने महिला के कटे हुए सर को ढूढ़ने की बहुत कोशिश की लेकिन उनको सफलता नहीं मिली। फिर भी पुलिस महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी 18 नवंबर को एक और अज्ञात महिला का शव मिला था। उस महिला की भी अभी तक कोई शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं 10 दिन के अंदर ही एक और अज्ञात महिला का शव मिल गया। जिसका सिर ही धड़ से गयाब है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें