Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

मथुरा में सीएम ने की घोषणा- हर युवा को मिलेगा लैपटॉप व स्मार्ट फोन, इसी माह से शुरू होगा काम

लखनऊ/मथुरा

- Advertisement -

रिपोर्ट : बादल शर्मा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मांट क्षेत्र में हुई जनसभा में कहा कि जनता हमेशा वर्तमान और भविष्य को ध्यान में रख कर फैसला करेगी। उत्तर प्रदेश के अंदर इस समय डबल इंजन की सरकार है। केन्द्र और प्रदेश सरकार मिलकर जब कार्य करती हैं। दो गुना लाभ मिलता है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि एक तरफ रामभक्तों का सम्मान करने वाली सरकार है, दूसरी ओर रामभक्तों पर गोली चलाने वाले लोग हैं। एक तरफ किसानों का सम्मान करते हुए ऋणमाफी करने वाली सरकार है दूसरी ओर किसानों के पेट पर लात मारने वाले लोग हैं। एक तरफ विकास को समर्पित भाजपा की सरकार है और दूसरी ओर वह लोग हैं, जिन्होंने स्वयं के परिवार के विकास पर ध्यान दिया। ये लोग बिजली नहीं दे सकते थे। किसानों पर अत्याचार करते थे, यह किसी से छुपा नहीं है।

योजनाओं को लाभार्थियों को प्रमाणपत्र देते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

बता दें कि मांट क्षेत्र में ब्रज आदर्श इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए कहा कि हर युवा को टैबलेट स्मार्ट फोन देने का काम इसी महीने से किया जाएगा। इससे आन लाइन प्रतियोगी परीक्षाओं की राह भी खुलेगी। मुफ्त खाद्यान योजना को होली तक बढाने की घाषणा करते हुए कहा कि अतंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को तेल, दाल, नमक भी मिलेगा। 12 दिसम्बर से यह योजना पूरे प्रदेश में लागू हो जाएगी। प्रदेश में 15 करोड लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

भारत की आत्मा उत्तर प्रदेश में है : सीएम योगी

उन्होंने कहा कि आज आप मथुरा से कहीं भी जाना चाहेंगे तो अच्छा मार्ग और कनेक्टिवटी मिलेगी। अच्छी कनेक्टिवटी भाजपा सरकार की देन है। आप साक्षात ब्रजभूमि में निवास करते हैं। आप सौभाग्यशाली है, यह वही भूमि है जिस भूमि ने देश और दुनियां को एक संदेश दिया, लेकिन पिछली सरकारों ने रानजीति स्वार्थों के कारण इस भूमि और प्रदेश को बदनाम करने में कोई कोताही नहीं बरती थी। उत्तर प्रदेश भगवान श्री राम, श्रीकृष्ण की भूमि है। उत्तर प्रदेश कुंभ की भूमि है। अनेकों तीर्थों की भूमि है। भारत की आत्मा सचमुच कहीं निवास करती है तो वह उत्तर प्रदेश है। उत्तर प्रदेश की छवि को धूमिल करने का कार्य किया था। दंगा उत्तर प्रदेश की पहचान बन गई थी। कोई निवेश नहीं करना चाहता था। विकास के नाम पर लूट खसूट होती थी। विकास की परिभाषा प्रदेश नहीं परिवार हो गया था। यह वही प्रदेश है जहां बिजली देने में लोग भेदभाव करते थे। चार जिलें में बिजली आती थी, 71 जनपद टकटकी लगा कर देखते थे कि हमारे यहां भी कभी बिजली आएगी। वीआईपी जिले बना दिए थे वहीं पर विकास के नाम पर बंदरबांट होता था। आज यहां पर दो सौ करोड की योजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास हो रहा है। इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्राम विकस तथा तीर्थ स्थलों से जुडे कार्य हैं। पिछली सरकारों में कब्रिस्तान की बाउंड्री के नाम पर पैसे का अपव्यय किया जाता था। उसी पैसे का उपयोग तीर्थों के विकास में उपयोग किया जा रहा है।

पहले विकास एक परिवार का होता था : सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने सपा सरकार में हुए कोसीकला सांप्रदायिक दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि पिछली सरकार बनने के बाद प्रदेश में पहला दंगा यहीं कोसीकला में हुआ था। सपा सरकार में हुए जवाहरबाग कांड की भी याद भी लोगों के जहन में ताजा की। उन्होंने कहा हिक ऐसा लगात था कि जैस कोई कंस सत्ता में बैठ कर लोगों की भावनआों को रौंदने का काम कर रहा हो। 2017 के बाद कोई दंगा, कोई बलवा नहीं हुआ। आज ब्रज के तीर्थों का विकास हो रहा है। मथुरा पहले छोटी सी नगर पालिका थी। आज मथुरा वृंदावन मिल कर एक बडे नगर निगम के स्वरूप में है और विकास हो रहा है। मथुरा दुनिया के लिए आकर्षण का केन्द्र बन कर आगे बढ रहा है। पहले माफिया के लिए प्रदेश के अंदर सत्ता के द्वार ख्ुाले होते थे। आज माफिया के लिए जेल के द्वार खुले हैं, यही अंतर देखने को मिल रहा है। पहले विकास एक परिवार का होता था। आज प्रदेश की 25 करोड़ जनता का विकास हो रहा है। कब्रिस्तान की बाउंड्री के नाम पर लूट खसूट करने के लिए दिया जाता था।

लोकापर्ण शिलान्यास के लिए रखे शिलापट

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान श्रीकान्त शर्मा ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्त्रोत मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, चौधरी लक्ष्मी नारायण पशुधन एवं मत्स्य विकास मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, चौ. किशन सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत मथुरा, रविकान्त गर्ग अध्यक्ष व्यापारी कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार, पूर्व सांसद तेजवीर सिंह चेयरमैन को-आपरेटिव बैंक उत्तर प्रदेश सरकार, ठा. कारिन्दा सिंह विधायक गोवर्धन क्षेत्र, पूरन प्रकाश विधायक बल्देव क्षेत्र मौजूद रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें