Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

इन छह राशियों को नए साल में धन कुबेर बनने से कोई नहीं रोक सकता, जानिए सभी राशियों का राशिफल

लखनऊ

- Advertisement -

जैसे ही नया साल आता है, हर इंसान चाहता है कि उसके लिए नया साल बहुत शुभ साबित हो। उसका जीवन खुशियों से भर जाए और वह जीवन के हर मुकाम पर सफलता हासिल करे। सभी चाहते हैं कि नया साल उनके लिए खुशियों का साल बने और उनकी लाइफस्टाइल, करियर, सेहत, आर्थिक स्तिथि व लव लाइफ सब कुछ बढ़िया रहे। इसीलिए अब हम आपको बताएंगे कि किन राशि वालों के लिए यह नया साल बेहद शानदार साबित होगा और किन राशि वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यहाँ पर अब जानेंगे सभी राशियों का नूतन वर्ष 2022 में कैसा रहेगा राशिफल।

मेष राशि :

नए साल में मेष राशि वाले जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। जातकों को विदेश से भी धन का आगमन हो सकता है। आपको इस साल आर्थिक लाभ हो सकते हैं। आपको वाणी पर विशेष नियंत्रण रखने की जरुरत है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आपका खर्च बढ़ता जाएगा और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके लिए छोटी यात्राएं हो सकती हैं। आपकी नौकरी और व्यापार में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से आपको खुशखबरी मिलेगी। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। आप इस साल मकान खरीद सकते हैं। ससुराल पक्ष से संबंध ख़राब हो सकते हैं।

वृषभ राशि :

नए साल में आपको कुछ विघ्न का सामना करना पड़ेगा और आप परेशान रहेंगे। इस समय आपको मेहनत बहुत करनी पड़ेगी। लेकिन गुरु के कारण काफी अच्छा लाभ होगा। साल की शुरुआत में आय और व्यय समान रहेंगे। पूरे साल आप धन संचय में लगे रहेंगे। आपके परिवार से भी थोड़ा मनमुटाव हो सकता है। आपको पैतृक सम्पति मिलेगी। आप इस समय दान भी अधिक करेंगे। पैसा बहुत आएगा जिसके बारे में आप सोच भी नहीं पाएंगे। आपके जीवन में नई-नई उपलब्धियां जुड़ती जाएंगी। आपके बड़े- भाई बहन से भी आपको लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि :

मिथुन राशि वाले जातक अच्छे मित्र होते हैं एवं वे एक अच्छे सलाहकार भी होते हैं। मिथुन राशि वालों का स्वास्थ्य 2022 में सामान्य रहने वाला है। इस साल आपको धन की प्राप्ति होगी। शेयर, बॉन्ड से भी धन आ सकता है। विदेश से भी धन का आगमन हो सकता है। संतान से सम्बंधित कोई शुभ सूचना मिल सकती है। नौकरी पक्ष बहुत अच्छा है। व्यापार के लिए बहुत अच्छा समय रहेगा। परिवार में मनमुटाव होगा परिवार में किसी सदस्य की तबियत खराब रह सकती है।

कर्क राशि :

इस राशि के लोग बहुत अधिक खर्चीले होते हैं। 2022 में आपको कार्यक्षेत्र में उन्नति व प्रगति प्राप्त होगी। आपका स्वास्थ्य पूरे साल बहुत अच्छा रहेगा। साल के तीन महीने थोड़ी स्वास्थ्य संबंधित परेशानी रहेगी। धन की स्थिति अच्छी है। आपको भाग्य द्वारा सरकारी योजना से कोई लाभ हो सकता है। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। नौकरी अच्छी मिलेगी। नया कार्य भी कर सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। लेकिन साल के उत्तरार्ध में आपको व्यवसाय में सफलता प्राप्त हो सकती है।

सिंह राशि :

इस राशि के जातक राजनीति एवं खेल में रूचि रखते हैं। ये बड़े खर्चीले स्वाभाव के होते हैं। 2022 में आप सम्पति पर खर्च करेंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ विदेश भ्रमण हो सकता है। संतान को कोई सम्मान मिल सकता है। संतान का शौक संगीत या कला के क्षेत्र में बढ़ जाएगा। खास कर जनवरी से मई तक नई नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए शुरू के तीन महीने में काम सही नहीं चलेगा बाद में बहुत अच्छा समय रहेगा।

कन्या राशि :

करियर के लिहाज से कन्या राशि वालों के लिए जनवरी, मार्च और जून के महीने काफी बेहतर रहेंगे। मई की शुरुआत में कुछ लोगों को मनचाहा स्थानांतरण भी मिल सकता है। नौकरी पेशा जातक पदोन्नति की उम्मीद कर सकते हैं। जो लोग वर्तमान में बेरोजगार हैं, उन्हें इस वर्ष में नौकरी मिल सकती है। इस वर्ष आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आर्थिक मामलों में आपको अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों से मदद मिल सकती है। धन का आगमन होगा लेकिन खर्च भी अधिक होगा। साल के मध्य में आपको अप्रैल से सितंबर के बीच कुछ पारिवारिक विवादों का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि :

साल 2022 में इन्हे बीपी की समस्या रह सकती है। धन की स्थिति बहुत अच्छी होने वाली है। भूमि के क्रय-विक्रय से भी धन कमाएंगे। माता -पिता के स्वास्थ्य की समस्या रहेगी। साल के पहले कुछ महीनों के दौरान पदोन्नति की उम्मीद कर सकते हैं। मार्च के बाद नौकरी के लिए समय बहुत अच्छा है। विदेश यात्रा का योग बनता है। नौकरी में कुछ अच्छा फल मिल सकता है। व्यापारिक रूप से यह वर्ष पिछले वर्ष की अपेक्षा काफी बेहतर रहेगा।

वृश्चिक राशि :

माता-पिता को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रहेगी। पिछले वर्षों में परिवार के कुछ सदस्यों के साथ आपके संबंधों में कई परेशानियां आई थीं। ऐसे में इस वर्ष आपको अब यह तय करने का समय है कि उन लोगों के साथ आपको कैसे आगे बढ़ना है। इस बार नौकरी में बहुत परिश्रम की जरुरत है। आलस छोड़ना होगा। नौकरी छूटने की भी संभावना है। आपको सरकारी स्कीम का भी लाभ होगा। परिवार में प्रेम भाव बढ़ेगा। आपकी तीर्थ यात्रा हो सकती है। छात्रों को इस साल कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। कुछ क्षेत्रों में सफलता मिलेगी और कुछ में नहीं।

मकर राशि :

साल की शुरुआत आपके लिए अच्छी नहीं होगी। क्योंकि इस दौरान आपके खर्चों में वृद्धि होगी। सोच- समझ कर धन खर्च करें। आपको कार्यक्षेत्र में विशेष मेहनत करने की जरूरत होगी। इस दौरान आपको मेहनत के अनुसार अच्छे और बुरे परिणाम प्राप्त होंगे। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। सेहत शुरुआत में थोड़ा ख़राब रहेगा जिसका ध्यान रखना होगा। छात्रों के लिए नूतन वर्ष बहुत अच्छा रहेगा। परीक्षा में सफलता मिलेगी। आप विदेश जाकर भी पढ़ाई कर सकते हैं। आपके घर परिवार में खुशियां रहेगी। नौकरी में तरक्की होगी। आपका काम- कारोबार अच्छा चलेगा। आप इस साल कामयाबी हासिल करेंगे। घर या वाहन लेना चाहते हैं तो आप ले सकते हैं। वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा।

कुंभ राशि :

कुंभ राशि के जातकों का करियर इस वर्ष में उतार चढ़ाव से भरा हुआ रहने वाला है। आपको सलाह दी जाती है कि इस अवधि में अपने अधिकारियों और वरिष्ठों से किसी भी प्रकार के बहस या विवाद में न पड़ें अन्यथा आपके पेशेवर जीवन पर इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है। कुंभ राशि के वह जातक जो बेरोजगार हैं उन्हें इस वर्ष अच्छी नौकरी प्राप्त होने की संभावना है। इस साल सामाजिक और पारिवारिक आयोजनों पर आपको अच्छा-खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। कई काम में अटकने लग जाएंगी। समय पर काम नहीं होगा। प्रेम विवाह का योग है, संतान से शुभ समाचार मिलेगा। वैवाहिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। कई क्षेत्रों में आपको लाभ मिल सकता है। उच्च शिक्षा का योग है।

धनु राशि :

धनु राशि के लोग स्पष्टवादी होते हैं। इन्हे हर विषयों का ज्ञान होता है। इन्हें गुस्सा भी बहुत आता है। धन की स्थिति अच्छी रहने वाली है। कहीं भी इन्वेस्ट करेंगे तो उससे भी फायदा होगा। माता- पिता को कोई कष्ट हो सकता है। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। छात्रों के लिए अच्छा समय है। उनके क्रोध में भी वृद्धि हो सकती है। दुर्घटना हो सकती है। इसीलिए वाहन संभाल कर चलाएं। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। साथी के साथ थोड़ी अनबन रह सकती है। आप दोनों के बीच बड़ी बहस भी हो सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर लोग आपकी जमकर तारीफ करेंगे। इन जातकों को पदोनत्ति या वेतन भी बढ़ सकता है। विदेश का भी योग है।

मीन राशि :

साल 2022 की शुरुआत में मीन राशि के जातकों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अप्रैल के महीने के बाद भाग्य आपका साथ देता नजर आ रहा है, जिससे आपकी इस स्थिति में बदलाव होने की संभावना है। इस वर्ष जातक नौकरी और व्यावसायिक जीवन में तरक्की कर सकते हैं। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें इस वर्ष नई नौकरी मिल सकती है। नौकरी में यह भी संभावना है कि साल 2022 में आपका स्थानांतरण हो। आध्यात्मिक बदलाव जनवरी से ही होने लगेग। खूब धन कमाएंगे और निवेश भी खूब करेंगे। यानि आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। संतान के प्रति भी धन खर्च करेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी अच्छा समय रहेगा। नौकरी में यश का योग बन रहा है।

हर राशि पर यह नूतन वर्ष अलग-अलग तरह से अच्छे और बुरे प्रभाव डालेगा और कई तरफ से परिवर्तन भी लाएगा। इसीलिए आप अपनी राशि के हिसाब से आने वाले कल के लिए योजनाएं बनाएं और अपने जीवन को सुखद बनाए।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें