Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

एशियन गेम्स: भारत की झोली में अब तक 100 पदक, एशियाड में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

एशियाई खेलों में इस बार भारत ने नया इतिहास रच दिया है। एशियाई खेलों के इतिहास में पहली बार हुआ है कि भारत ने पदक तालिका में शतक लगाया है। यानी भारत की झोली में अब 100 पदक हो चुके हैं। 2018 एशियाई खेलों में भारतीय दल ने 70 पदक अर्जित करके एशियाड में अपना सबसे ज्यादा पदक का रिकॉर्ड बनाया था। अब यह रिकॉर्ड टूट चुका है और भारत अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की तरफ अभी आगे बढ़ रहा है।

- Advertisement -

भारत के लिए हांगझोऊ में महिला शूटिंग टीम ने 24 सितंबर को पदक का खाता खोला था। उसके बाद से भारतीय खिलाड़ियों का लगातार शानदार प्रदर्शन जारी है।

शुक्रवार को कुश्ती में तीन कांस्य पदक मिले। तीरंदाजी में एक रजत, एक कांस्य, ब्रिज में रजत, बैडमिंटन में एक कांस्य के अलावा सेपकटेकरॉ में मिला पदक तो ऐतिहासिक है। हॉकी के स्वर्ण पदक की सर्वाधिक खुशी है क्योंकि इसके साथ अगले साल होने वाले पेरिस ओलंपिक का टिकट भी पक्का हो गया है। एशियाई खेलों के आखिरी दिन यानी शनिवार को तीन अन्य पदक आने हैं। कबड्डी (1), बैडमिंटन (1) और पुरुष क्रिकेट (1) में भारत को पदक मिलना तय है।

भारतीय निशानेबाजों ने एशियाई खेलों में इतिहास रच दिया। भारतीय शूटर्स ने हांगझोऊ एशियाई खेलों में 22 पदक जीते। इनमें सात स्वर्ण, नौ रजत और छह कांस्य पदक शामिल हैं। भारत ने निशानेबाजी में किसी एक एशियाड में सबसे ज्यादा स्वर्ण समेत कुल पदक जीतने के मामले में 17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। 2006 के दोहा एशियाई खेलों में भारत ने निशानेबाजी में तीन स्वर्ण, पांच रजत और छह कांस्य समेत 14 पदक जीते थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें