Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

UP Election 2022 : कांग्रेस और जनता के बीच छिड़ी जंग – जितिन प्रसाद

UP Election 2022 : जितिन प्रसाद ने दावा में कहा कि एक बार फिर से योगी- मोदी की लहर प्रदेश में खिलने जा रही है। जनता विकास, गरीबों की मदद, बिजली, कानून व्यवस्था को ध्यान में रख कर वोट रही है। प्राविधिक शिक्षा मंत्री और यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे जितिन प्रसाद का कहना है कि जनता और कांग्रेस के बीच दूरियां बढ़ गई है।उनकेे बीच की इस दूरी को भरना अब मुश्किल दिख रहा हैं। सपा और रालोद का गठबंधन भी भाजपा को माथ नहीं देने वाला हैं। सपा के कागजी घोषणा पत्र पर जनता विश्वास नहीं कर रही हैं।उनके झांसे में ना आकर जनता विकास करने वाली सरकार को सत्ता में लाना चाहती है। जनता एक बार फिर से भाजपा को मौका देगी । 300 प्लस से भाजपा को विजय मिलने वाली है।

- Advertisement -

जितिन प्रसाद ने चुनावी मुद्दों पर सचिन मुग्दल से बात की

चुनाव के दो चरण पूरे हुये चुके हैं भाजपा की हालात है। दोनों चरणों के चुनाव होने के बाद लगभग 60 सीटों पर भ्रमण किया। जनता से बातचीत के दौरान पता चला।

जनता विश्वास के साथ भाजपा को जीतना चाहती है। भाजपा 300 का आंकड़ा पार करेगी ।इस बार भाजपा सरकार की उम्मीद पाईं जाती है।

विपक्षी का कहना ब्राह्मण समाज की नाराजगी है

विपक्षी पार्टियों का कहना है कि ब्राह्मण समाज भाजपा से खुश नहीं है। लेकिन यह विपक्षी की चाल है। ब्राह्मण समाज में कोई नाराजगी नहीं है।जनता विकास और काम को ध्यान में रख कर वोट कर रही है।

 

कांग्रेस के सरकार में आप किस कारण को जिम्मेदार मानते हैं। कांग्रेस जनता से दूर हो चुकी है।उनके बीच की यह खाई अब नहीं भर सकती है। जनता पार्टी में मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि भाजपा ही देश और प्रदेश के निर्माण की चर्चा कर रही है। राजनीति का जो विचार और माहौल होना चाहिए वह भाजपा में है।

सपा और रालोद का गठबंधन पर असर

पिछले साल भी भाजपा के विरोध में कई गठबंधन हुते थे।यह कोई नया नहीं है। सपा और रालोद का ही नहीं विपक्षी दल भी एकजुट हो जाएं तो भी भाजपा का टक्कर नहीं कर सकते हैं।

सपा का घोषणापत्र जनता पर क्या असर करेगा

जनता समझदार है वह विकास और काम को लेकर वोट कर रही है। सपा के कागजी घोषणा पत्र को अच्छी तरह से जान चुकी है।हताश और निराश हो कर सपा जनता को भ्रमित कर रही है। क्योंकि सपा जानती है कि हमारी सरकार बनने वाली नहीं है। इसी लिए झूठे वादे कर रही है।

चुनाव में जातिवाद का मुद्दा क्यों उठ रहा है

भाजपा यूपी में विकास कर देश को नंबर वन प्रदेश बनाएगी।भाजपा राष्ट्रवाद और विकास के आधार पर चुनाव लड़ रही है।पहले देश में कोई रहने के लिए नहीं आता था। अब लोग आना चाहते हैं तो लोगों को रोजगार के अवसर भी मिल रहे है।सुशासन व्यवस्था में सुधार है। गुंडाराज खत्म हुआ है। चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर क्षेत्र में एक से दो रैलियां की। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे लोकार्पण, गंगा एक्सप्रेस शिलान्यास,जेवर एयरपोर्ट के शिलान्यास सहित कई बड़ी सौगातें प्रदेश को दी है।आपको बता दें गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सहारनपुर से लेकर गाजीपुर तक सभाएं और कार्यक्रम किए हैं। जनता सपा और भाजपा के कार्यकाल को ध्यान में रख कर वोट कर रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें