Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

पंजाबी फिल्म अभिनेता, दीप सिद्धू कि सड़क हादसे में मौत, सिने जगत में शोक की लहर

हरियाणा: सिने जगत के एक के बाद एक कलाकार इस दुनिया को अलविदा कहते जा रहे हैं। पंजाबी फिल्म इडस्ट्री के मशहूर अभिनेता दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह दुर्घटना मंगलवार को उस वक्त हुई जब दीप सिद्धू दिल्ली से पंजाब जा रहे थे। इसी दौरान हरियाणा के सोनीपत के पास ये हादसा हुआ।

- Advertisement -

न्यूज एजेंसी के मुताबिक ये हादसा पिपली टोल प्लाजा के पास वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हुआ। हरियाणा पुलिस ने कहा कि अभिनेता ने कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर पिपली टोल के पास अपनी कार को खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। वहीं उनके साथ गाड़ी में सवार एक महिला दोस्त दुर्घटना में घायल हो गयी। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है ।

बता दें कि बीते साल दीप सिद्धू गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में लाल किला हिंसा के दौरान चर्चा में आए थे। जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी। 38 वर्षीय अभिनेताा केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन में सक्रिय थे। ये कानून हालांकि अब खत्म कर दिए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक सोनीपत के लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने पुष्टि की है कि ट्रक के पिछले हिस्से से सिद्धू की गाड़ी टकरा गई थी जिससे उनकी मौत हुई है।

पंजाब के सीएम समेत फिल्मी हस्तियों ने किया शोक व्यक्त

दीप सिद्धू के निधन पर पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने ट्वीट के जरिये शोक व्यक्त किया है।

वहीं दीप सिद्धू की खबर मिलते ही पूरी पंजाबी फिल्म इडस्ट्री शोक में डूब गई। पंजाबी फिल्म हस्तियों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। एक्टर अम्मी विर्क और रंजीत बावा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर दीप के निधन पर शोक व्यक्त किया।

अम्मी विर्क ने एक्टर को श्रद्धांजलि देते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, ‘वाहेगुरु वाहेगुरु वाहेगुरु। पिछले हफ्ते फोन आया था वीरा का कि आप फिल्म प्लान करिये…मैंने कहा वीरे जल्दी मिलूंगी तुम्हें, मैं आज पंजाब से बाहर आया हूं… मिलना ही नहीं हो पाया यार।’ आगे अम्मी ने पंजाबी में लिखा, ‘हिक्क दाह के नाल खड़ा सी वीर मेरे।..वाहेगुरु चरण चा निवास बख्शानी।’

महिला दोस्त रीना राय हुई पूछताछ

रीना राय से शुरुआती पूछताछ में कहा कि वह एक साल से मुंबई में रह रही थी। वह तथा दीप सिद्धू 13 फरवरी को मुंबई से दिल्ली आए थे। वहां से वह मंगलवार रात को पंजाब के लिये चले थे। यूएसए की रहने वाली रीना राय ने पुलिस को बताया कि वह गाड़ी के अंदर सो रही थी। उन्हें नहीं पता कि हादसा किस तरह से हुआ है। वह हादसे के बाद बेसुध हो गईं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें