Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

तीसरे चरण के चुनाव के लिए प्रांतीय क्षेत्रों में तैयारी जोरों पर

देवरिया : विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रांतीय क्षेत्रों में तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। मतदान बूथों का निरीक्षण किया जा रहा है। चुनाव को निष्पक्ष कराने के उद्देश्य से मंगलवार को प्रेक्षक एसके जयंथीं ने देवार क्षेत्रों के बूथों का निरीक्षण किया।

- Advertisement -

प्रेक्षक ने विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए जिले के हर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव करने के लिए मंगलवार को प्रेक्षक ने देवार क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण किए। प्रेक्षक ने सबसे पहले शौचालय, पानी, के इंतजाम व बिजली व्यवस्था भी देखा। और साथ ही बूथ पर साफ सफाई को लेकर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

चूनाव में नहीं लगाई गई 120 जवानों की ड्यूटी

बूथ के आस – पास जो लोग उपस्थित थे उनसे वार्ता भी की। इसके बाद बिशुनपुरा देवार के बूथ संख्या 130 पर पहुँच कर जांच किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ से मतदान सूचि के मतदाताओं की संख्या की जानकारी ली,इसके बाद अन्य सभी अधिकारी से भी संपर्क किए उप जिलाधिकारी , सीओ देवानंद, प्रभारी निरीक्षक टीजे सिंह समेत अन्य अधिकारी वह मौजूद रहे। जनपद में प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी ) के जवानों को काम मिलने का इन्तजार है, बता दे कि मौके पर ड्यूटी लगाने की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पीआरडी जवान देवरिया पहुंचे। दरअसल चुनाव के दौरान भी 120 जवान ड्यूटी नहीं लगाए जाने की वजह से खाली बैठे हैं, नाराज जवान एसपी कार्यालय पहुंचे, लेकिन अवकाश के कारण मुलाकात नहीं हो सकी।

450 पीआरडी जवानों में से सिर्फ 240 जवानों की लगाई गई ड्यूटी

दरअसल इस विधानसभा चुनाव में दूसरे जनपद से पीआरडी जवान को काम मिला है, लेकिन देवरिया के जवान खाली बैठे है। ज़िले में कुल 450 पीआरडी जवानों में 240 जवानो को फ़रवरी में ड्यूटी लगाई गयी है बाकि 210 जवान ड्यूटी के इंतजार में है। देवरिया जवानों का कोई सुविधा नहीं ले रहा है, विभाग के अधिकारी सिर्फ आश्वासन दे रहे है, जवानों ने पुलिस अधीक्षक से ड्यूटी लगवाने की मांग की है, वहा (एसपी) से मिलने गए जवानो में सचिन कुमार, सत्यानंद द्विवेदी, अशोक यादव, विजय पाल, आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें