Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

UP Assembly Election : करहल में छिड़ा चुनावी संग्राम-पक्ष विपक्ष आमने-सामने 

UP Assembly Election : उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव की शुरुआत हो चुकी है, पहले और दूसरे चरण के चुनावों के बाद 20 फरवरी को  प्रदेश में तीसरे चरण के चुनाव होने हैं बता दें  कि करहल विधानसभा चुनाव की तारीख के नजदीक आते ही सभी पार्टियां अपने प्रचार प्रसार में लग गई हैं। आज जहां एक तरफ करहल से बीजेपी प्रत्याशी एस.पी बघेल के लिए अमित शाह ने चुनावी रैली को सम्बोधित किया वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने भी अपने बेटे अखिलेश यादव के लिए करहल में रैली कर लोगों से सपा को वोट करने की अपील की।

- Advertisement -

3 साल बाद चुनावी रैली में शामिल हुए मुलायम सिंह

 

2022 के विधानसभा चुनाव में यह पहला ऐसा मौका होगा जब सपा संस्थापक मुलायम सिंह चुनाव से जुड़े किसी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके पहले आखरी बार उन्होंने 2019 में चुनावी रैली में शिरकत की थी, उसके बाद आज यानी गुरुवार को उन्होंने मैनपुरी के करहल में चुनावी जनसभा सम्बोधित की। उन्होंने लोगों की भीड़ को सम्बोधित करते हुए कहा कि अगर सपा की सरकार बनी तो नौजवानों की नौकरी व रोजगार का इंतजाम किया जाएगा। साथ ही उन्होंने व्यापारी वर्ग को सुविधा देने के साथ-साथ किसानों के लिए भी सपा की नीतियां बताई। उन्होंने भीड़ को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनसभाओं में इतनी भीड़ आई है, समाजवादी पार्टी सभी की सबकी उम्मीदों को पूरा करेगी। साथ ही आने वाली 20 तारीख को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए वोट करने की भी अपील की।

गृहमंत्री भी पहुंचे मैनपुरी

 

जहां एक तरफ बेटे अखिलेश के लिए मुलायम सिंह यादव ने आज करहल में जनसभा सम्बोधित की। वहीं बीजेपी ने भी अखिलेश यादव के खिलाफ एस.पी. बघेल को चुनाव के मैदान में उतारा है। जिनके लिए देश के गृहमंत्री भी आज मैनपुरी पहुंचे। जिसके बाद करहल में चुनावी संग्राम जोरों पर नजर आया। अमित शाह ने अपने चुनावी भाषण में बीजेपी के कार्यकाल में हुए कामों को जनता को याद दिलाते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार में 82 लाख से ज्यादा घर बनाए गए हैं व किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार में 2 करोड़ 56 लाख किसानों को हर माह 6 हज़ार रुपया दिये गए।

जाति का भी नहीं सोचती सपा

गृहमंत्री अमित शाह ने अपनी चुनावी रैली में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ये कहना गलत होगा कि सपा वाले जाति का सोचते हैं। वो सिर्फ अपने परिवार का सोचते हैं व अपने ही चट्टो-बट्टो का भला करते है। न जाति का सोचते हैं न ही समाज का। साथ ही उन्होंने कोरोना वैक्सीन को लेकर भी विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में 300 सीट से जीतने  की जरूरत नहीं है क्यूंकि 300 सीट का काम एक ही सीट से हो सकता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि एक करहल में कमल खिला दो पूरे सपा का सूपड़ा साफ़ हो जाएगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें