Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

धरती पर एक ऐसी भी जगह है, जहां कोरोना वायरस भी नहीं पहुंच सका

कोरोना वायरस (Corona virus) ने पूरी दुनिया को झगझोर कर रख दिया, दुनिया का कोई ऐसा देश नहीं था जहां इस वायरस ने अपना रंग ना दिखाया हो। भले ही अब कोरोना वायरस के मामले कम हो गए हैं लेकिन अभी भी कई देशों में पूरी तरह से सावधानी बरती जा रही है। इसी बीच वायरस को लेकर बहस छिड़ गई कि दुनिया का ऐसा कौन सा कोना है जहां कोरोना वायरस नहीं पहुंच पाया है।

- Advertisement -

 

कोरोना वायरस को लेकर कई जांच पड़ताल सामने आई जिसकी एक रिपोर्ट में एक जगह की चर्चा की गई है। बताया गया है कि यह धरती की ऐसी इकलौती जगह है जहां कोरोना वायरस नहीं पहुंच पाया है। हिंद महासागर (Hind Mahasagar) में मौजूद एकांत आइलैंड (Island) सेंटीनल (Sentinel) आइलैंड के बारे में दावा किया जा रहा है कि यहां अभी तक कोरोना वायरस नहीं पहुंच पाया है।

खबर के अनुसार, सेंटीनल आइलैंड अंडमान (Andaman) द्वीप समूह का हिस्सा है और म्यांमार (myanmar) की सीमा से लगभग 500 मील की दूरी पर है। बताया जा रहा है कि यहां कोरोना वायरस इसलिए नहीं पहुंच पाया क्योंकि यह पूरी दुनिया से कटा हुआ है। यहां के रहने वाले लोग दुनिया के लोगों से घृणा करते हैं। अगर इस जगह पर कोई जाता है तो वहां के लोग उसे अपना शत्रु मानते हैं और उसे मारने के लिए तैयार हो जाते हैं।

इस आइलैंड पर सेंटीनल जनजाति के लोग ही रहते हैं, इनकी जनसंख्या 400 के आसपास बताई जा रही है लेकिन इनकी संख्या ज्यादा भी हो सकती है। यहां के लोग बहार से आए लोगों पर तीर से हमला कर देते हैं। बता दें कि इस आइलैंड पर जनजाति का बसेरा पिछले 60 हजार सालों से भी ज्यादा समय से है। इस दौरान जो भी इस जनजाति के करीब आया, वो वापस नहीं गया या फिर उसके मरने की खबर आई।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें