Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

NTA UGC NET Result 2021: आज जारी होंगे नेट परीक्षा के परिणाम, ऑनलाइन चेक करें अपना रिजल्ट

NTA UGC NET Result 2021: जो परीक्षार्थी एनटीए की परीक्षा दे चुके हैं उनके लिए एक अच्छी खबर है।  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज यानी कि 18 फरवरी को यूजीसी नेट रिजल्ट 2022 जारी करेगा। नेट परीक्षा परिणाम  यूजीजी की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार वेबसाइट से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

- Advertisement -

(UGC NET Result 2021 Date) दिसंबर और जून कि परीक्षाओँ का परिणाम जारी हो सकता है बता दें कि यूजीसी नेट का रिजल्ट एक या दो दिन में जारी करने को कहा गया था। UGC NET के नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर ऑनलाइन जारी किए जाएंगे।

बता दें कि यूजीसी के चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार (Prof M Jagdesh Kumar) ने बताया था कि (UGC NET) के रिजल्ट को लेकर यूजीसी और एनटीए साथ मिलकर तेजी से काम कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि अगले एक से दो दिन में यूजीसी नेट का रिजल्ट जारी कर दिया जाए।

UGC NET Result 202: इस तरह से जान पाएंगे अपना रिजल्ट

स्टेप 1: यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा।
स्टेप 2: होमपेज पर ‘UGC NET 2021 result’ लिंक पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 3: अब एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड टाइप करके लॉग इन करना होगा।
स्टेप 4: नेट 2021 रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे आप चेक कर सकेंगे।
स्टेप 5: इसके अलावा भविष्य के लिए प्रिंट आउट भी ले सकते हैं


आखिरकार कब प्रारम्भ हुई थी, परीक्षाएं

जानकारी के मुताबिक लगभग 12 लाख कैंडिडेट ने UGC NET की परीक्षाओं में भाग लिया था। कई फेज में कराई गयी थी परीक्षा, यूजीसी नेट परीक्षा के रिजल्‍ट आज जारी किए जा सकते हैं। यूजीसी ने 16 फरवरी को नोटिस जारी कर जानकारी दी थी। पहला चरण 20 नवंबर 2021 से 5 दिसंबर 2021 तक आयोजित किया गया था, दूसरा चरण 23 दिसंबर से 27 दिसंबर 2021 तक और तीसरा चरण 4 से 5 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन मोड में हुआ था।यूजीसी नेट के लिए लगभग 12.67 लाख उम्मीदवार ने फॉर्म भरा था, जिन्होंने 469 केंद्रों के 213 शहरों में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में अपनी परीक्षा दी। आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाकर रखें.

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें