Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

UP Assembly Election 2022 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर साधा निशाना कहा- सपा गुंडा सत्ता का संचालन करती थी

UP Assembly Election 2022 : तीसरे चरण के लिए शुक्रवार को प्रचार आज थम जाएगा। इस चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। दोनों ही दलों में भाजपा और सपा के लिए यह चरण अहम माना जा रहा है। इस चरण में कई ऐसे जिले हैं जो कभी समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता था , लेकिन पिछले चुनाव में भाजपा की यंहा जबरदस्त सेंधमारी की थी। सपा -कांग्रेस गठबंधन को 9 सीट मिली थी। सपा के लिए चुनौती अपने गढ़ को दोबारा पाने की है वहीं भाजपा के लिए चुनौती अपना पिछला रिकॉर्ड दोहराने की है।

- Advertisement -

 

सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार क्या करती थी याद करिए। सपा 2012 में आई तो सबसे पहला काम आतंकवादियों के मुकदमों को वापस लेने का किया था। उनकी संवेदना किसान-नौजवान के साथ नहीं थी। रोजगार और सुरक्षा के लिए नहीं थी। विकास के लिए नहीं थी। सपा की संवेदना अयोध्या में राम जन्मभूमि पर आतंकी हमला करने वालों के साथ थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बड़े माफिया और गुंडे सत्ता का संचालन करते थे। आज वे सभी जेल के अंदर हैं। जान की भीख मांग रहे हैं। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुझसे पूछ रहे थे कि चुनाव के दौरान तो बुलडोजर नहीं चलेगा। मैंने कहा, कभी- कभी बुलडोजर को आराम भी चाहिए। उसको मरम्मत के लिए भेजा गया है। चुनाव में माफिया-गुंडे बिल से बाहर आ गए। अब ये चिन्हित हो गए हैं। 10 मार्च के बाद फिर से बुलडोजर चलेगा।

यूपी में हुआ कितना विकास – योगी

उन्होंने कहा कि पहले यूपी की हर नौकरी विवादित हो जाती थी। नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ होता था। आज सुरक्षा का वातावरण है। यूपी विकास के पथ पर अग्रसर है। प्रदेश में पर्यटन का बढ़ावा मिला है। अयोध्या में दीपोत्सव तो वृंदावन और बरसाना में रंगोत्सव कार्यक्रम होता है। प्रयागराज में भव्य और दिव्य कुंभ का आयोजन होता है। हर भारतीय के लिए इससे गौरवपूर्ण बात क्या होगी कि पांच सौ साल बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर में विराजमान होंगे।

मुख्यमंत्री का दावा मैनपुरी की चारों सीटें पर

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मोदी और भाजपा की वैक्सीन से जान बची है, तो वोट भी भाजपा को जाएगा। यह सपा नेताओं से कह देना। उन्होंने दावा किया कि फिरोजाबाद और इटावा जिले में सभी सीटों पर भाजपा जीत रही है, तो मैनपुरी से भी जिताना। बांकेबिहारी लाल ने यही आदेश दिया है कि मैनपुरी के बाद करहल चले जाओगे तो चारों सीटें भाजपा की होंगी। मुख्यमंत्री योगी ने जनता से जिले की चारों सीटों से भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। इसके बाद वह करहल रवाना हो गए। आपको बता दें मुख्यमंत्री योगी ने अपने काम को गिनाते हुए समाजवादी पार्टी की हालात को जनता के सामने पेश किया। बोले इनकी सरकार में काम कम हुआ है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें