Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Actress Kavya Thapar Arrest : एक्ट्रेस काव्या थापर हुई गिरफ्तार, शराब के नशे में किया एक्सीडेंट

Actress Kavya Thapar Arrest : बॉलीवुड और साउथ में काम कर चुकी एक्ट्रेस काव्या थापर को जुहू पुलिस ने शुक्रवार(18 फरवरी) को गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत के लिए भेज दिया। काव्या थापर पर शराब पीकर गाड़ी चलाने और एक्सीडेंट करने का आरोप है। बताय जा रहा है कि काव्या ने सड़क पर चलते एक व्यक्ति को अपनी कार से ठोकर मारी थी जिसके बाद वह घायल हो गया। घटना बृहस्पतिवार सुबह की बताई जा रही है। शराब पीकर गाड़ी चलाने और एक्सीडेंट करने के साथ-साथ काव्या पर पुलिस से हाथापाई करने और गाली-गलौज करने का भी आरोप है। घटना के बाद जुहू पुलिस ने काव्या को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत के लिए भेज दिया है।

पुलिस से अभद्र भाषा का किया इस्तेमाल

- Advertisement -

न्यूज़ एजेंसी ANI ने अपने ट्विटर हैंडल से जुहू पुलिस के बयान को ट्वीट करते हुए लिखा- “महाराष्ट्र | अभिनेत्री काव्या थापर को कल सुबह शराब के नशे में कार को टक्कर मारने और एक व्यक्ति को घायल करने के बाद पुलिस के साथ हाथापाई और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया: जुहू पुलिस”

शार्ट फिल्म से की थी करियर की शुरुआत

काव्या थापर का जन्म महाराष्ट्र में हुआ था और उनकी स्कूलिंग ‘बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल, पवई’ से पूरी हुई जिसके बाद उन्होंने ‘कॉलेज ऑफ साइंस एंड कॉमर्स’ से अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की। अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में आई ‘तत्काल’ नाम की एक शार्ट फिल्म से की थी, इसके साथ ही काव्या ने पतंजलि, मेकमाईट्रिप और स्प्राइट सहित अन्य कई विज्ञापनों में भी काम किया है।
काव्या ने अपने तेलगु फिल्म करियर की शुरुआत 2018 में आई फिल्म ‘ई माय पेरेमितो’ से की और अपने तमिल फ़िल्मी करियर की शुरुआत 2019 में आई फिल्म ‘मार्केट राजा एमबीबीएस’ से की। आपको बता दें कि काव्या थापर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें