Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

भारत ने सीरीज में कब्जे के साथ लगाया जीत का शतक

लखनऊ :

- Advertisement -

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए दूसरे मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 रन से हरा कर सीरीज पर अपना कब्ज़ा कर लिया हैं। इस रोमांचक मैच में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को आठ रन से हराकर क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट टी-20 में 100वीं जीत दर्ज की। भारतीय टीम मैदान में अच्छा प्रदर्शन करती नजर आई। भारत के लिए वेंकटेश अय्यर और ऋषभ पंथ ने शानदार बल्लेबाजी की। वहीं गेंद के साथ रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार और युजवेन्द्र चहल ने कमाल किया। इस जीत के साथ ही भारत ने टी-20 सीरीज अपने नाम कर ली है। भारत के दौरे पर वेस्टइंडीज की टीम का प्रदर्शन काफी ख़राब रहा और वेस्टइंडीज की टीम लगातार पांच मैच हार चुकी है।

भारत ने बनाए 186 रन

टॉस जीत कर वेस्टइंडीज ने भारत को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 186 रन बनाए। कोहली ने 41 गेंदों पर 52 रन जबकि पंत ने 28 गेंदों पर नाबाद 52 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इन दोनों ने समान रन बनाने के साथ समान सात-सात चौके और एक-एक छक्का भी लगाया। वेंकटेश अय्यर ने 18 गेंदों पर 33 रन की आक्रामक पारी खेली जिसके बदौलत भारतीय टीम 20 ओवरों में 5 विकेट खो कर 186 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी।

इसके जवाब में वेस्टइंडीज निकोलस पूरन 62 और रोवमैन पावेल नाबाद 68 के बीच 100 रन की साझेदारी के बावजूद तीन विकेट पर 178 रन ही बना पाया। वेस्टइंडीज के विकेट कीपर और बल्लेबाज निकोलस पूरन भुवनेश्वर की गेंद पर 41 गेंद में 62 रन बनाकर आउट हुए। पूरन बहुत ही खतरनाक लग रहे थे, लेकिन रवि बिश्नोई ने भुवी की गेंद पर उनका कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन भेज दिया।

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शुक्रवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए  20 ओवर में 5 विकेट खोकर 186 रन बनाए थे। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 178 रन बना सकी। भारत की ओर से चहल, भुवनेश्वर और रवि को एक-एक विकेट मिला।

भुवनेश्वर की स्विंग ने किया कमाल

वेस्टइंडीज को आखिरी ओवर में जीत के लिए 25 रन बनाने थे, लेकिन विंडीज टीम सिर्फ 16 रन ही बना सकी और उसे 8 रन से हार का सामना करना पड़ा। आखिरी के दो ओवरों में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 29 रन चाहिए थे, लेकिन भुवनेश्वर ने 19वें ओवर में सिर्फ चार रन दिए और निकोलस पूरन का विकेट भी झटका। इस जीत के साथ भारत ने टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इस जीत के साथ भारत ने नवंबर 2021 से फरवरी 2022 तक लगातार 8 टी-20 मैचों में जीत दर्ज कर ली है। इससे पहले जनवरी से दिसंबर 2020 के बीच भारत ने लगातार नौ मैच जीते थे।

टी-20 में टीम इंडिया का रिकॉर्ड

मैच- 155
जीत- 100 (2 सुपर ओवर, 1 बॉल आउट)
हार- 51
ड्रॉ- 4

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें