Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

UP Election : अयोध्या में दो बाहुबलियों के बीच हुआ बड़ा टकराव

अयोध्या के गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों दो बाहुबलियों के बीच जंग के माहौल बन चुका है। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह यूपी की राजनीती है। यूपी के बड़े बाहुबलियों में शुमार अभय सिंह यहां से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हैं और अयोध्या जनपद में इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ़ खब्बू तिवारी की पत्नी मौजूदा 2022 के विधानसभा चुनाव में उनकी प्रतिद्वंदी हैं।

- Advertisement -

राजनीतिक वर्चस्व में हुआ पथराव

गोसाईंगंज क्षेत्र में शुक्रवार की रात दो बाहुबलियों के बीच राजनीतिक वर्चस्व को लेकर कहासुनी हो गयी इस बीच गोलियां भी चलीं और पथराव भी हुआ। यह घटना देर रात 9 बजे की है। थाना महाराजगंज से कुछ ही दूरी पर नेव कबीरपुर गांव के पास घटित हुई जब सपा प्रत्याशी अभय सिंह और भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी के समर्थक एक बार फिर आमने-सामने आ गए और इस दौरान दोनों पक्ष में कई राउंड हवाई फायरिंग व पत्थरबाजी भी हुई।

बता दें कि इससे दोनों पक्ष की कुछ गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुई और बाद में थाना महाराजगंज में तहरीर लेकर पहुंचे तो वहां भी दोनों पक्षों के समर्थक इकट्ठे हो गए। दोनों गुटों के बीच ईंट-पत्थर चलने पर पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को हटाया और दोनों पक्ष देर रात तक अपना-अपना केस दर्ज करने के लिए प्रयासरत रहे, सुबह होते ही करीब 4 बजे पुलिस ने सपा प्रत्याशी अभय सिंह समेत पांच अन्य लोगों को हिरासत में लिया। इन लोगों पर थानें में पथराव और फायरिंग के आरोप लगें हैं।

महराजगंज कनकपुर गांव में हुई तोड़फोड़

इसी सिलसिले में कुछ दिन पहले दोनों पक्षों में थाना महाराजगंज के कनकपुर गांव में दूसरे दिन बीकापुर कोतवाली के चौरे बाजार में स्थित रामनगर मेें भी विवाद हुआ था। इसमें में भी दोनों पक्ष एक-दूसरे के ऊपर हमलावर हुए थे, हालांकि कोई हताहत नहीं हुई।


इस दौरान आमने-सामने होने पर दोनों पक्षों में एक बार फिर से बहस छिड़ उठी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इसमें दोनों पक्षों में कई राउंड हवाई फायरिंग भी हुई लेकिन कोई दुर्घटना नहीं हुई, बाद में दोनों पक्षों में पथराव भी हुआ, जिसमें कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुईं।घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे, यहां भी खूब तनातनी रही और थाने में तोड़फोड़ का प्रयास भी किया गया।

एसएसपी समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे

आपको बता दें कि सपा प्रत्याशी अभय सिंह का आरोप है कि वह चुनाव प्रचार करके लौट रहे थे उसी समय भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी के समर्थक विकास सिंह उनके सामने आ गए और उनके समर्थकों ने गाली देते हुए उनके ऊपर हमला किया। इस बीच दोनों पक्षों में एक बार फिर विवाद शुरू हुआ जिसके कारण महराजगंज थाने में पथराव की घटना हुई जिसके बाद अयोध्या जनपद के एसएसपी शैलेश पांडे समेत कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और सवेंदनशीलता को देखते हुए पीएसी तक तैनात करनी पड़ी।

एसएसपी शैलेश पान्डेय का कहना है कि चुनाव प्रचार के दौरान दोनों पार्टियां एक दूसरे के सामने आ गईं थीं ।जिसमें कुछ लोगों को हलकी चोटें भी आईं हैं इस घटना को लेकर बताया जा रहा है पुलिस ने दोनों पक्षों को हटाने के लिए प्रयास किया इसके बाद पूरे मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें