Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

आगरा में दूसरी बार अज्ञात कारणों से जूता फैक्ट्री में लगी आग

आगरा : गर्मी का मौसम आते ही आग लगने की ख़बर आने लगी। वहीं आपको बता दे कि आगरा में जूता फैक्ट्रियों में आग लगने की घटना सामने आई हैं। शनिवार सुबह आगरा के रकाबगंज अंतर्गत चक्की पाट क्षेत्र में तीन मंजिला इमारत के दूसरे मंजिल पर चल रही। जूते की फैक्ट्री में आग लग गई। वहीं तीन लोगो की गाड़ियों में आग लग गयी, वहीं दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जानकारी के मुताबिक ये नहीं पता चल पाया की आग किसी वजह से लगी वहीं फ़ैक्टरी के मालिक ने बताया कि आगे लगाने से हमारा लाखों का घाटा हो गया है।

- Advertisement -

वहीं आपको बता दे कि आगरा में 60% आबादी जूता उद्योग से जुड़े हैं। वहीं जूतों की फैक्ट्रियां घनी आबादी वाले क्षेत्रों में खोली गयी है। बता दें कि रिहाइशी इलाके रकाबगंज के चक्की पाट में धर्मेंद्र सोनी की जुते की फैक्ट्री है।नामनेर के रहने वाले है। उनकी फैक्ट्री में करीब 12 कारीगर काम करते हैं। बताया जा रहा है कि सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। आगे लगते ही कर्मचारी वहां से निकलकर बाहर भागे और आस – पास के घरों की छतों से आग बुझाना शुरू कर दिया। वहां के कर्मचारियों ने बताया की फैक्ट्री में भारी तादाद में केमिकल और चमड़ा और प्लास्टिक के शोल रखे थे। जैसे ही जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को मिली तो तुरंत पहुंच कर कड़ी मशक्कत और दो घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया।

दूसरी बार अज्ञात कारणों से लगी आग 

बता दें की ये दूसरी बार आग लगने की घटना सामने आई है। वहीं बीते शनिवार को जीवनी मंडी के चंदा पान वाली गली में 5 मंजिला इमारत में लवकुश की आरके इंटरप्राइजेस नामक फैक्ट्री में आग लगी थी।

क्या शॉट सर्किट या बीड़ी है आग लगने की वज़ह

गर्मी में बड़े – बड़े कारखानों में आग लगने की वजह है, बीड़ी पीना और शार्ट सर्किट ही आग की वजह बनती है और गर्मी के कारण चमड़े और केमिकल में आग बहुत तेज बढ़ती है। इतनी ज्यादा गर्मी होती है कि जो भी सामान आस – पास रखा होता है वो आग की तरह जलाता है तो वहीं सूखे सामान में आग बहुत तेज कहर बरपाती है। ज्यादातर फैक्ट्रियों में आग बुझाने के लिए कोई इंतज़ाम नहीं होता है और बिना एनओसी के फैक्ट्रियां संचालित हैं। एसपी सिटी कुमार के अनुसार एनओसी की जांच की जा रही है ,विधिक कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें