Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

UP Assembly Election 2022 : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी को दी इतिहास सीखने की हिदायत

UP Assembly Election 2022 : उत्तर प्रदेश में 20 फरवरी को तीसरे चरण का मतदान होना है। इस चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर वोटिंग होगी। 2.15 करोड़ मतदाता 627 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। वहीं पहले से ही प्रचार-प्रसार में राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है।

- Advertisement -

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया कांग्रेस पर बड़ा हमला

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि न तो लक्ष्मी साइकिल से आती हैं। न हाथी पर बैठ कर आती हैं, न हाथ पर आती हैं लक्ष्मी जी तो केवल कमल के फूल पर आती हैं। उन्होंने कहा कि पहले यूपी में गोली बनती थी, अब गोला भी बन रहा है। अब यंहा पर मिसाइल भी बन रही है। ब्रह्मोस  मिसाइल की फैक्ट्री का शिलायान्स किया है। जिसकी मारक क्षमता 400 से 800 किलोमीटर तक है।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने प्राचीन इतिहास नहीं पढ़ा है। कम से कम उन्हें आधुनिक इतिहास ही पढ़ लेना चाहिए। वह कहते हैं कि नरेंद्र मोदी  प्रधानमंत्री बनने के बाद चीन और पाकिस्तान दोस्त बने। उन्हें मालूम ही नहीं है। जब अवैध रूप से कब्जा करके शाख्सगाम घाटी को पाकिस्तान ने चीन को सौंप दिया था, तब पं. जवाहर लाल नेहरू पीएम थे। जब इंदिरा गांधी पीएम थीं, तब पाकिस्तान के कब्जे वाले काराकोरम में हाईवे बना था। मोदी नहीं, मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे जब सीपेक का निमार्ण हुआ। यह सुनकर दु:ख होता है जब देश की संसद में राहुल गांधी कहते हैं कि बड़ी संख्या में भारतीय जवान शहीद हुए, जबकि केवल तीन या चार चीनी जवान गलवान में मारे गए। रक्षा मंत्री होते हुए मैं उनको जवाब देता, लेकिन प्रधानमंत्री ने कहा कि लोगों को बोलने दो। लेकिन हम हकीकत जानते हैं। राहुल गांधी के इसी बयान के बाद ऑस्ट्रेलिया के अखबारों ने इंवेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग की और बताया कि गलवान में 38 से 50 चीनी सैनिक मारे गए।

रक्षा मंत्री ने कहा- दो गैस सिलेंडर देंगे मुफ्त

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मानकपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर भाजपा की सरकार दोबारा सत्ता में आती है तो सभी को दो गैस सिलेंडर होली और दीवाली पर मुफ्त में देंगे। स्नातक में पढ़ने वाली छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी

रायबरेली में शाम की रैली

गृहमंत्री अमित शाह ने रायबरेली में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में बाहुबली नहीं, केवल बजरंग बली हैं। शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद गरीबों को होली और दीवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर दिया जाएगा।

 अनुराग ठाकुर : अखिलेश की सोच ‘मुंह में राम, बगल में आतंकवादी’ वाली

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘अखिलेश यादव की सोच ‘मुंह में राम, बगल में आतंकवादी’ वाली है। भारत की ये पहली पार्टी है जिसने 2012 में अपने घोषणा पत्र में कहा था कि अगर उनकी सरकार आती है तो वह मुस्लिम युवाओं पर लगे आतंकवाद के आरोपों को हटा देंगे और उन्हें रिहा कर देंगे।

सपा आतंकवादियों को और उनके परिवारों को पनाह देने का काम का काम करती है

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आतंकवादियों को उनके परिवारों को संरक्षण देने का काम सपा करती है। सपा ने आजमगढ़ में आतंकवाद को बढ़ावा दिया है। 2012 के उत्तर प्रदेश के चुनाव से पहले सपा के घोषणा पत्र में सीधे-सीधे लिखा था कि मुस्लिम युवाओं के खिलाफ आतंकवाद के जो मामले हैं उन्हें वापस लिया जाएगा और जिन पुलिसकर्मियों ने उनके खिलाफ चार्जिज लगाए हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अनुराग ठाकुर ने अहमदाबाद विस्फोट को देखते हुए सपा पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अहमदाबाद सीरियल बम विस्फोट मामले में सपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा 2008 के अहमदाबाद सीरियल बम विस्फोट के तार सीधे उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेताओं के साथ जुड़े थे। कोर्ट का फैसला आने के बाद भी समाजवादी पार्टी के नेता चुप हैं। ये चुप्पी एक बार फिर आतंकियों के संरक्षण की तरफ उंगली उठाती है।

जेपी नड्डा: हमने अपना वादा पूरा किया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सुल्तानपुर में एक चुनावी रैली की। यहां उन्होंने कहा कि भारत में अकेली भाजपा ऐसी पार्टी है, जो सीना ठोक कर जनता के सामने जाकर कह सकती है कि हमने जो कहा था, वो किया है, जो कहेंगे वो हम करके दिखाएंगे।

राजनाथ सिंह : विपक्ष पर किया वार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गोंडा में चुनावी रैली की। यहां उन्होंने कहा कि मैं सारी विरोधी पार्टियों से कहूंगा कि देश के मान, सम्मान, और स्वाभिमान के प्रश्न पर राजनीति नहीं करनी चाहिए बल्कि इस पर सारे दलों को अपने आपसी मतभेद भुलाकर एक जुट होकर इसका सामना करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास 84 में से 83 योगासन कर रहा है। हमने एक आसन विपक्ष के लिए छोड़ दिया है उस योगासन का नाम है शीर्षासन। विकास की पहली जरूरत कानून व्यवस्था का चुस्त-दुरुस्त होना है जिसकी सराहना हर जगह हो रही है।

अखिलेश यादव : अगर काका गए हैं तो बाबा भी जरूर जाएंगे 

पीलीभीत में अखिलेश यादव ने एक रैली को संबोधित किया। यहां उन्होंने किसान कानून वापस लिए जाने पर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘हमें सावधान रहना पड़ेगा। हम जानते हैं कि अगर काका गए हैं तो बाबा भी चले जाएंगे। ये शॉर्टफॉर्म इसलिए बोल रहा हूं क्योंकि भाजपा वाले बहुत शॉर्टफॉर्म बना रहे हैं।

काका मतलब काले कानून।’ योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि पैदल-पैदल तो पहले ही कर दिए गए थे, अब चुनाव लड़ने भी अपने घर पहुंच गए हैं। उत्तर प्रदेश का किसान, नौजवान और व्यापारी इस बार भाजपा को साफ कर देंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह: राम मंदिर पर क्या बोले

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के गोंडा में चुनावी रैली की। यहां उन्होंने कहा कि हम कहते थे कि हम आएंगे और राम मंदिर का निर्माण करेंगे और लोग भी कहते थे कि जब भी चुनाव आता है भाजपा राम मंदिर की चर्चा करने लगती है। हमें भी लगता था कि प्रदेश की जनता का भी विश्वास नहीं है। ऐसी परिस्थितियां बनी कि राम मंदिर बन रहा है।

योगी ने कहा सपा का हाथ आतंकवादियों के साथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीलीभीत में जनसभा कर रहे हैं। यहां उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में किसान आत्महत्या करता था, गरीब भूख से मरता था, जंगल राज की स्थिति थी, अपराधी सत्ता पर हावी था और कानून का संचालन हिस्ट्रीशीटर करते थे। 2017 से पहले चारों तरफ अराजतकता का माहौल था। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद बंम  धमाके में कोर्ट ने 38 आरोपियों को दोषी पाया और कुछ को फांसी की सजा सुनाई। इसमें से एक आतंकवादी का परिवार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ वोट मांगते हुए देखा गया है। नई हवा है, वही सपा है। यह फिर से साबित हुआ है कि सपा का हाथ आतंकवादियों के साथ।

सिद्धार्थ नाथ सिंह  ने कसा अखिलेश पर तंज

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने तंज कसा। सिद्धार्थ नाथ ने कहा, ‘अखिलेश यादव ने कहा था कि वह करहल से पर्चा भर रहे हैं और अब सिर्फ सर्टिफिकेट लेने वापस आएंगे। अब वह करहल में अपने पिताजी के साथ जा रहे हैं क्योंकि उनको समझ आ गया है कि पहले दो चरणों के चुनाव में उनकी हार हो रही है और BJP की सरकार बन रही है।’

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें