Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

UP Elections तीसरा चरण LIVE UPDATES : अखिलेश यादव ने साधा सीएम योगी पर निशाना, कहा – ‘बाबा मुख्यमंत्री को कोई काम करना नहीं है’

उत्तर प्रदेश/लखनऊ

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश (UP) में विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2022) के तीसरे चरण (Third Phase) में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा जिलों में मतदान जारी है। इन जिलों में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान जारी रहेगा। तीसरे चरण में 2.15 करोड़ मतदाता 627 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

तीसरे चरण में जिन उम्मीदवारों का भाग्य आज ईवीएम (EVM) में कैद होगा उनमें प्रमुख रूप से समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का नाम है। इस चरण में अखिलेश यादव, भाजपा (BJP) के एसपी सिंह बघेल (S.P. Singh Baghel), सतीश महाना (Satish Mahana), रामनरेश अग्निहोत्री (Ram Naresh Agnihotri), नीलिमा कटियार (Neelima Katiyar), शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav), लुईस खुर्शीद (Luis Khurshid), रामवीर उपाध्याय (Ramveer Upadhyay), कांग्रेस नेता अजय कपूर (Ajay Kapoor) सहित कई दिग्गजों की किस्मत आज तय होनी है।

यहां जानिए LIVE UPDATES :

तीन बजे तक का मतदान प्रतिशत जनपद की तीन विधानसभा सीटों पर कुल मतदान 50.42%

199 जसवंतनगर विधानसभा:- 50.46%

200 सदर विधानसभा:- 51.08%

201 भर्थना विधानसभा:- 49%

उत्तर प्रदेश में 11 बजे तक 21.18 फीसदी मतदान हुआ है।

मुलायम सिंह यादव ने किया मतदान

यूपी भाजपा चीफ स्वतंत्र देव सिंह ने डाला वोट

पहले मतदान, फिर अन्य काम

प्रदेश के जिला जालौन में ससुराल जाने से पहले एक नवविवाहित दुल्हन ने उरई के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।

करहल में नहीं डालने दिया जा रहा वोट, समाजवादी पार्टी ने किया ट्वीट

  • यूपी में सुबह 9 बजे तक 8.15 फीसदी मतदान हुआ है। मैनपुरी विधानसभा सीट पर सपा और भाजपा समर्थकों में मारपीट हुई है।

अखिलेश यादव ने डाला वोट

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) के साथ सैफई (Saifai) में वोट डाला। बता दें कि अखिलेश यादव मैनपुरी के करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

मतदान करने के बाद अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर वार करते हुए कहा कि ‘बाबा मुख्यमंत्री पांच साल रहे। आप ने अपने मेडिकल कॉलेज को वो सुविधा क्यों नहीं दी जो PGI की हैं। ज़िम्मेदार कौन है? सैफई का जो विकास हुआ वो एक दिन का नहीं है। बाबा मुख्यमंत्री को कोई काम करना नहीं है कोई अच्छा काम देखना नहीं है।’

मतदान ने मिटाई दूरियां

समाजवादी पार्टी के जाने-माने नेता रामगोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) और मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के छोटे भाई व प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) एक साथ दिखाई दिए हैं। दोनों एक साथ पोलिंग बूथ पहुंचे और वहां का जायजा लिया।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने किया ट्वीट

प्रियंका गांधी वाड्रा ने जनता से की अपील

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें