Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Karhal Assembly Seat: सपा ने विपक्ष पर लगाया आरोप- करहल में नहीं डालने दिया जा रहा वोट !

Karhal Assembly Seat: उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के 59 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। तीसरे चरण में दो करोड़ 15 लाख से अधिक मतदाता वोट डालेंगे। इसमें 1.16 करोड़ से अधिक पुरुष मतदाता और 99 लाख से ज्यादा महिला मतदाता हैं। दूसरी तरफ पंजाब में 117 सीटों पर सुबह आठ बजे से वोटिंग शुरू है। पंजाब में 1,304 प्रत्याशी मैदान में हैं।

- Advertisement -

समाजवादी पार्टी ने करहल में मतदान रोके जाने का आरोप लगाया है। सपा ने चुनाव आयोग और जिला प्रशासन से गुहार लगाई है, कि संज्ञान लेते हुए पारदर्शी और भयमुक्त मतदान कराना सुनिश्चित करें। वहीं जोनल मजिस्ट्रेट संतोष कुमार का कहना है कि वहां कोई दिक्कत नहीं है। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है। मैंने खुद पहुंचकर निरीक्षण किया है। आपको बता दें कि मैनपुरी जिले की करहल सीट अध्यक्ष वीवीआईपी सीट है। करहल विधानसभा क्षेत्र से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और भाजपा से केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल मैदान में हैं। इनके अलावा बसपा से कुलदीप नारायण भी चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले कई दिनों से करहल में सपा, भाजपा और बसपा के कई बड़े नेता चुनाव प्रचार में लगे थे। करहल समेत मैनपुरी के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान जारी है। मतदाताओं में सुबह से उत्साह की उमंग देखी जा रही है। वहीं सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने भी 2022 चुनाव के लिए पहली बार करहल में ही प्रचार किया है।

मैनपुरी में कड़े इंतजाम किए गए हैं, सुरक्षा के

विधानसभा चुनाव को लेकर मैनपुरी में अर्धसैनिक बल की 71 कंपनियों के साथ ही करीब आठ हजार अन्य सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।करहल में सर्वाधिक सात जोन, 34 सेक्टर जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने जिले में 20 जोन और 124 सेक्टर बनाए हैं। मैनपुरी और किशनी विधानसभा क्षेत्र में पांच-पांच जोन व 30-30 सेक्टर बनाए गए हैं। सभी जोन में जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर में सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
वहीं भोगांव विधानसभा क्षेत्र में चार जोन और 30 सेक्टर बनाए गए हैं।

आपको बता दें सुबह 7 बजे से जनपद के 1,756 मतदेय स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू कराया। इस दौरान अधिकारियों ने पहले 2 घंटे के मतदान का अपडेट लिया और सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को अलर्ट मोड पर बने रहने के दिशा -निर्देश दिए। इस बार सखी बूथों पर विशेष सजावट के इंतजाम किए गए। बरनाल नगर पंचायत के प्राथमिक पाठशाला और उच्च प्राथमिक पाठशाला बूथ परिसर को 21 हजार गुब्बारों से सजाया गया। पहली बार वोट डाल रहे युवाओं में वोट डालने के बाद सेल्फी लेने और सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की होड़ नजर आई।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें