Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

UP ASSEMBLY ELECTION 2022 : उत्तर प्रदेश के चुनाव में कई दिग्गजों ने किया अपने मतदान का प्रयोग

UP ASSEMBLY ELECTION 2022 : उत्तर प्रदेश में 23 फरवरी को विधानसभा के चौथे चरण का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमे प्रदेश के 9 जिलों में 624 सीटों पर मतदान हुआ। चौथे चरण की वोटिंग में आम जनता के साथ ही दिग्गज नेताओं से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। साथ ही देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर पहली बार वोट देने वालों का उत्साह बढ़ाया।

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान के लिए लोग मतदान केंद्रों पर पहुंचे और उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जहां आम जनता ने बढ़-चढ़ कर वोटिंग की तो वहीं कई दिग्गज भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने पोलिंग बूथ पहुंचे।

मायावती समेत अन्य दिग्गज नेताओं ने डाला अपना वोट

दिग्गज नेताओं में उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीपो मायावती का नाम भी शमिल हैं जिन्होंने लखनऊ के माल एवेन्यू चिल्ड्रेन पैलेस मुंशीपल स्कूल में सुबह 7 बजे मतदान किया, वहीं देश के रक्षा मंत्री व लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने भी लखनऊ के गोमती नगर स्थित विपुलखंड मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। अगर बात करें अन्य वीआईपी लोगों की तो केंद्रीय गृहमंत्री और लखीमपुर खीरी से सांसद अजय मिश्र टेनी ने आज लखीमपुर खीरी जाकर मतदान किया, वहीं उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने भी अपनी पत्नी के साथ प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ऐशबाग़ के रस्तोगी इण्टर कॉलेज में जाकर मतदान किया।

योगी के प्रधान सचिव संजय प्रसाद ने डाला अपना वोट

प्रदेश कांग्रेस मीडिया इंचार्ज और प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने संडीला विधानसभा के भरावन ब्लॉक के ग्रामसभा गोड़वा में बने पोलिंग बूथ नम्बर 272 पर मतदान किया, भारत के कारागार मंत्री जय कुमार जैकी ने भी अपने पैतृक गांव रायपुर में अपनी पत्नी के साथ मतदान किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रधान सचिव संजय प्रसाद ने अपनी पत्नी पूजा प्रसाद के साथ उत्तर प्रदेश में हो रहे चौथे चरण के चुनाव के लिए अपना वोट दिया।

उप मुख्य चिकित्साधिकारी योगेन्द्र सिंह ने किया अपने मत का प्रयोग

 

हेल्थ सेक्टर से उप मुख्य चिकित्साधिकारी, मा. उच्च न्यायालय चिकित्सालय लखनऊ के डॉक्टर योगेन्द्र सिंह ने परिवार सहित मताधिकार का प्रयोग किया। डॉ. योगेन्द्र ने आम मतदाताओं से अपील करते हुये कहा कि सभी राष्ट्रहित, सुशासन तथा सशक्त सरकार के गठन के लिये अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। पद्मश्री पुरष्कार से सम्मानित मशहूर लोक गायिका मालिनी अवस्थी भी अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंची।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें