Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

तमिलनाडु : मतदान से एक रात पहले प्रत्याशी ने बांटे सोने के सिक्के, बाद में पता चला सभी सिक्के है नकली !

तमिलनाडु : जैसा कि पता है इस समय देश में चुनावी माहौल चल रहा है। पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव भी हो रहे है। इसके आलावा देश के कई राज्यों में स्थानीय निकाय चुनाव भी हो रहे है। तो इस चुनावी माहौल में कई प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए कई अजीबोगरीब काम कर रहे है।
ऐसी ही एक खबर तमिलनाडु से आई है। जहाँ एक प्रत्याशी ने निकाय चुनाव में वोट पाने के लिए चुनाव से एक रात पहले वोटरों को सोने के सिक्के बाँट दिए।
लेकिन अगली सुबह जब लोग मतदान करके वापस आए तब पता चला कि सभी सिक्के नकली है।दरअसल तमिलनाडु के अम्बूर में पार्षद पद के लिए चुनाव होने वाले थे। और एक प्रत्याशी पार्षद के पद के लिए निर्दलीय खड़े हुए थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रत्याशी का नाम मणिमेगालाई दुरईपंडी है। अम्बुर में वोटिंग 19 फरवरी को होनी थी। तो प्रत्याशी मणिमेगालाई दुरईपंडी ने 18 फरवरी की रात अपने समर्थकों के साथ खूब जमकर अपना प्रचार प्रसार किया और साथ में मतदाताओं को एक पैकेट में सोने के सिक्के दिए।
कहा कि इन सिक्कों को आप उपहार स्वरुप रख लीजिये और वोट हमको ही दीजिये। लोगो से यह भी कहा कि इन सिक्कों को आप दो तीन दिन बाद ही उपयोग में लाना। ताकि चुनाव निपट जाये और चुनाव आयोग को इसकी खबर न लगे।

- Advertisement -

मतदाताओं को सोने के सिक्के मिल चुके थे। अगली सुबह वोट करना था और फिर सिक्कों को पैकेट से निकालकर उनका उपयोग करना था।
सुबह मतदान प्रकिरिया शुरू हुई,लोगो ने मतदान किया और मतदान करने के बाद कुछ लोगों ने सिक्कों को बेचने और गिरवी रखने का प्लान बनाया।
लेकिन जब वे सिक्के को लेकर दुकान पर गए तो पता चला कि वो सारे सिक्के नकली है। सभी सिक्के तांबे के थे। बस उन पर सोने की परत चढ़ी हुई थी।
उस वार्ड के सभी मतदाता ठगे के ठगे रह गए। फिलहाल अभी प्रसाशन की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें