Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

हैवानियत : पहले चेहरा कूचा, फिर केमिकल डालकर जलाया !

Unnao : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उन्नाव (Unnao) जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है जिसमें बताया जा रहा है कि जिले में गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र (Gangaghat Kotwali area) के जाजमऊ चौकी (Jajmau Chowki) अंतर्गत हाईवे स्थित रतीराम पुरवा (Ratiram Purva) तालाब के पास कपड़ों की कतरन की गांठों में महिला का रक्तरंजित शव दबा मिला। जिसके चलते पुरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस (Police) घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

- Advertisement -

खबर के मुताबिक, स्क्रैप कारोबारी (scrap dealer) के यहां रविवार की सुबह काम करने पहुंची महिलाओं ने जब शव देखा तो वह घबरा गई और चीखने लगीं। महिलाओं की आवाज सुनकर घटना स्थल पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। बेरहम हत्यारों ने शव की पहचान मिटाने के लिए पहले तो चेहरे को ईंट से कूचा इसके बाद केमिकल (chemical) डालकर जला दिया है। इस घटना की सूचना स्क्रैप कारोबारी ने पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया मगर पहचान न होने पर पोस्टमार्टम (post mortem) हाउस भिजवा दिया।

कानपुर (Kanpur) के रहने वाले हाजी वारिस (Haji Waris) का जाजमऊ चौकी क्षेत्र के रतीराम पुरवा स्थित पेट्रोल पंप (Petrol pump) के पीछे स्क्रैप का कारोबार है। रविवार की सुबह जब दो महिलाएं वहां काम करने आई तो उन्होंने कपड़ों की कतरन की झाल हटाई तो 40 वर्षीय महिला का शव देखकर वह चीख पड़ी। सूचना पर गंगाघाट कोतवाली प्रभारी जेपी पांडे पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी।

इंस्पेक्टर (Inspector) ने घटना स्थल का जायजा लिया इसके बाद बताया कि दूसरी जगह पर हत्या की गई है और शव यहां दबा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थित स्पष्ट हो सकेगी। कानपुर के सभी थानों में जानकारी की गई है। मिसिंग की रिपोर्ट दर्ज होगी तो उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें