Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

महादेव और माता पार्वती की पूजा का उत्तम दिन है, महाशिवरात्रि

महाशिवरात्रि : महाशिवरात्रि का पर्व देश के अलग-अलग राज्यों में देखें तो अलग-अलग तरह से पूजा अर्चना की जाती है। महाशिवरात्रि का पर्व 1 मार्च 2022 को देशभर में मनाया जायेगा।ये दिन महादेव और माता पार्वती की विशेष पूजा का दिन माना गया है।आपको बता दें कि सनातन परम्परा में शिव की पूजा अत्यंत ही सरल और शीघ्र फलदायी है। ऐसे में देवों के देव महादेव कहे जाने वाले भगवान शिव की पूजा के लिए सभी पावन तिथियों और महाशिवरात्रि के दिन का सबसे ज्यादा महत्त्व और मान्यता है कि इस दिन महादेव शिवलिंग के रूप में प्रकट हुए थे।

- Advertisement -

कल्याणकारी देवता मानें जाते हैं महादेव

हिन्दू धर्म में भगवान शिव कल्याण के देवता मानें जाते हैं। महाशिवरात्रि का दिन सबसे शुभ और उत्तम माना गया है, यही कारण है कि शिव भक्त पूरे साल इस महापर्व के आने का इन्तजार करते हैं। महाशिवरात्रि खास कर मनोकामनाओं को शिव पूजन के माध्यम से पूरा करने का पर्व माना गया है और शिव भक्त अपनी-अपनी कामनाओं के अनुसार महाशिवरात्रि पर शिवलिंग का अभिषेक और पूजन करते हैं।

ऐसे में सभी भक्त लोग जप-तप और व्रत के माध्यम से भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए शिव की साधना करते हैं। पूरी श्रद्धा और विश्ववास से समर्पित हो कर महाशिवरात्रि की पूजा विधि-विधान से करते हैं।भगवान शिव की पूजा के लिए सबसे पावन पर्व महाशिवरात्रि है, इस दिन भोलेनाथ की महिमा का गुणगान करते हुए और कीर्तन-भजन में लगे रहते हैं। वहीं शिवलिंग पर दूध, दही, शहद से रूद्राअभिषेक भी करते हैं।

भोलेनाथ का अत्यंत प्रिय भोग है ठंडाई

आपको बता दें कि महादेव और पार्वती के विवाह के इस पावन दिन पर भोलेनाथ के भक्त सुबह से ही उत्सव की तैयारियों में जुट जाते हैं और वहीं मंदिरों में जगह-जगह भंडारे होते रहते हैं। इस पवन अवसर पर महादेव को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाया जाता है और भोलेनाथ का अत्यंत प्रिय भोग ठंडाई है।

इस दिन सभी भक्तों को प्रसाद के रूप ठंडाई बाटीं जाती है, ठंडाई दो प्रकार की होती है एक भांग वाली और एक बिना भांग वाली दोनों तरह की ठंडाई बनाई जाती है और इस तरह से बताया जाता है कि ठंडाई के बगैर महाशिवरात्रि का पर्व अधूरा माना जायेगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें