Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

राजस्थान: CM गहलोत को पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर शिक्षक ने खून से लिखा खत, कही यह बात

JAIPUR/Lucknow Desk: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (ASHOK GEHLOT ) ने हाल ही में कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को लागू किया है। राजस्थान के विधानसभा में बजट पेश करने के दौरान CM गहलोत ने पुरानी पेंशन योजना को लागू किये जाने का ऐलान किया था। इस पुरानी पेंशन योजना कि घोषणा को लेकर काफी चर्चा हुई थी। मुख्यमंत्री के इस फैसले के बाद कर्मचारियों में खुशी की लहर उठ चुकी थी। सीएम के इस फैसले से खुश होकर जोधपुर के एक शिक्षक ने अनोखे तरीके से उनका धन्यवाद किया है। कर्मचारी नेता (United Employees Federation) के नेता शंभु सिंह मेड़तिया (SAMBHU SINGH MEDTIYA) ने अपने खून से सीएम को खत लिखा है। सोशल मीडिया पर भी मेड़तिया का यह खत काफी वायरल हुआ है।नेता शंभु सिंह मेड़तिया मुख्यमंत्री के गृह जिले जोधपुर के रहने वाले पेशे से शिक्षक हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत देश के लिए बड़ा उदाहरण बनेंगे। आज पूरे देश के कर्मचारी सीएम के इस फैसले से काफी खुश है। उन्होंने कहा कि वो खुद जाएंगे और मुख्यमंत्री से मिलेंगे, स्वयं यह खत सीएम को देंगे।

- Advertisement -

मेड़तिया ने तारीफ में कहा कि कांग्रेस की तरफ से देश के अगले प्रधानमंत्री अशोक गहलोत होंगे

इस खत में मेड़तिया ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए सीएम को धन्यवाद किया है और उनके फैसले की तारीफ की है। इतना ही नहीं यूनियन के नेता ने इच्छा जताई है कि अशोक गहलोत देश के अगले प्रधानमंत्री बनें।खून से खत लिखने के संबंध में अपना तर्क देते हुए मेड़तिया ने कहा कि सीएम ने पुरानी पेंशन स्कीम लागू कर ना सिर्फ कर्मचारियों को राहत दी है बल्कि बुजुर्गों को भी इससे राहत मिली है। अब कर्मचारी बेहतर हालात जिंदगी जी सकते हैं। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की तरफ से देश के अगले प्रधानमंत्री अशोक गहलोत होंगे। शिक्षक ने कहा कि सीएम का यह फैसला कर्मचारी वर्ग को काफी पसंद आया है, उन्होंने कहा एक समय था जब सरकारी कर्मचारी सरकार का विरोध करने या फिर उनके पक्ष में बोलने या कुछ कहने से कतराते थे। लेकिन अब कर्मचारी अपने हितों को लेकर एकजुट हो चुके हैं। वो अब खुल कर अपनी बात रखते हैं। । यही वजह है कि कर्मचारी सीएम अशोक गहलोत के प्रति अपना आभार व्यक्त कर रहे है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें