Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

लखनऊ के 11 मार्ग नो-पार्किंग ज़ोन घोषित, खड़ी की गाड़ी तो लगेगा भारी जुर्माना

एक सप्ताह के जागरूकता अभियान के बाद होगी यातायात पुलिस की सख्ती, नो-पार्किग ज़ोन में खड़ी की गाडी तो पड़ेगा भारी जुर्माना।

लखनऊ: उत्तरा प्रदेश की राजधानी को जाममुक्त करने के लिए नयी मुहीम चलायी जा रही है। इसमें विधानसभा मार्ग सहित शहर के प्रमुख 11 मार्गों को नो-पार्किग ज़ोन घोषित किया गया है। इन मार्गों पर वाहन खड़ा करने पर क्रेन से वाहन उठा लिए जाएंगे। फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग भी होगी और वाहन मालिक ने जुर्माना वसूला जायेगा। पुलिस एक हफ्ते जागरुकता अभियान चलाने के बाद इसे सख्ती से लागू करेगी। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था उपेंद्र अग्रवाल ने प्रेसवार्ता कर इसकी सुचना दी है।

- Advertisement -

 

 

 

वाहन उठाने के लिए दस क्रेनों का इंतेज़ाम

जाम की समस्या को देखते हुए एक सर्वे कर इन मार्गों को चिन्हित किया गया है। निरीक्षण रिपोर्ट के बाद प्रमुख 11 मार्गों को पूरी तरह से नो-पार्किंग ज़ोन बनाया गया है। शनिवार से यातायात पुलिस इसे लेकर जागरुकता अभियान शुरू करेगी। नो-पार्किंग ने वाहन को उठाने के लिए दस क्रेनों का इंतेज़ाम किया गया है। इसमें से एक यातायात पुलिसकर्मी और क्रेन संचालककर्मी बैठेंगे। 24 घंटे की वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था की जायेगी। जेसीपी के मुताबिक गाड़ी छोड़ने का अधिकार सिर्फ पुलिस आयुक्त और संयुक्त पुलिस आयुक्त के पास ही होगा। यह नियम यूपी मोटर नियम 1998 के तहत लागू किया गया है। इसमें नियम 178 के तहत नगर निगम के क्षेत्र में एसपी और उसके बाहर आरटीओ के पास पावर है। बताया कि नो-पार्किंग स्थल के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए साइन बोर्ड लगाया जाएगा। साथ ही उनके सुझावों पर और भी जगहों को नो-पार्किंग जोन घोषित किया जाएगा।

 

नो-पार्किंग जोन में कितना लगेगा जुर्माना

उठाए गए चार पहिया वाहन का 1100, तीन पहिया का 800 और दो पहिया वाहन का 700 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। इस दौरान किसी प्रकार की जानकारी या दिक्कत आने पर ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 और क्रेन संचालन एजेंसी के कक्ष के टोल-फ्री नंबर 1800-120-0428 पर संपर्क कर सकते हैं। जेसीपी ने बताया कि जाम का मुख्य कारण ई-रिक्शा और अतिक्रमण है। ई-रिक्शा का रूट तय करने के लिए कहा गया है, लेकिन अभी तक कोई काम नहीं हुआ है। अतिक्रमण भी बड़ी परेशानी है। इन दोनों समस्याओं पर काम करने के बाद ही कुछ राहत मिल सकेगी।

 

इन मार्गों पर नहीं खड़े होंगे वाहन

विधानसभा के चारों तरफ का रास्ता
गौतमपल्ली चौराहे से हजरतगंज एवं अटल चौराहे से मेफेयर तक
अल्का तिराहे से सेंट फ्रासिंस स्कूल से होकर सहारागंज तिराहे तक
गोल्फ चौराहे से वीवीआईपी गेस्ट हाउस तक
हुसैनगंज/नाका : बापू भवन चौराहे से बर्लिंग्टन से रविन्द्रालय से नत्था तिराहे तक
आलमबाग : आलमबाग बस अड्डा के सामने सड़क पर
चौक: घंटाघर से बड़ा इमामबाड़ा तक
दुबग्गा : दुबग्गा तिराहे से छन्दौईया तिराहे तक
विभूतिखंड: कमता तिराहे से बीबीडीयू तक मुख्य मार्ग
गोमतीनगर: हुसड़िया चौराहे से हनीमैन चौराहे तक
महानगर : निशातगंज/गुड्स बेकरी चौराहे के सामने मुख्य मार्ग

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें