Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

तिरंगे की ताकत : चौतरफा गोलाबारी के दौरान मौत का खौफनाक मंजर देख पाकिस्तानियों ने भी उठा लिया तिरंगा

इन दिनों संकटो से घिरा यूक्रेन (Ukraine) रूस (Russia) के गुस्से का शिकार बना हुआ है। यूक्रेन के कई शहर तबाह हो चुके है। सैंकड़ों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। ऐसी स्थिती के दौरान यूक्रेन में फंसे विदेशी नागरिक और छात्र, हर देश के चिंता का कारण बने हुए हैं।

- Advertisement -

ऐसे में विदेशियों का भी सहारा बना हुआ है भारत (Bharat) का तिरंगा, भारत का तिरंगा सिर्फ उन्हें सुरक्षित ही नहीं बल्कि उन्हें महफूज तरीके से यूक्रेन पार कराने में भी मदद कर रहा है। ये खबर यूक्रेन से लौटे भारतीय छात्रों ने सुनाई है। उन्होंने बताया कि अपनी जान बचाने के लिए पाकिस्तानी (Pakistani) और तुर्की (Turkey) के छात्र भी अपने देश के बजाए भारत के तिरंगे का सहारा ले रहें हैं।

स्प्रे और परदे की मदद से तैयार किया तिरंगा
भारतीय छात्र जो कि यूक्रेन से रोमानिया (Romania) के बुखारेस्ट शहर (city ​​of bucharest) पहुंचे है उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय तिरंगे ने उनके साथ कुछ पाकिस्तानी और तुर्की छात्रों को भी सुरक्षित निकालने में मदद की। ओडेसा (Odessa) से आए एक छात्र ने बताया कि, हमसे कहा गया था कि तिरंगा साथ ले चलने से हमें कोई समस्या नहीं होगी। इसलिए हम सीधे बाजार गए और वहां से छह स्प्रे पेंट खरीदे और दूसरी दुकान से एक परदा लिया। इसके बाद परदा काटकर स्प्रे की मदद से हमने दो तिरंगे बनाए।

बस में लगा तिरंगा देख शांत हुए सैनिक
भारतीय छात्रों ने बताया कि, पाकिस्तानी और तुर्की के छात्र भी ऐसा ही कर रहे हैं। वे अपने देश के बजाए भारतीय तिरंगे का इस्तेमाल कर रहे हैं। विदेशी लोग भी खुद को भारतीय बताकर ही यूक्रेन से निकल पा रहे हैं। एक छात्र ने बताया कि, हमने ओडेसा से बस बुक की और माल्डोवा सीमा (Moldova border) पर आ गए। इसी दौरान एक बार हमारा सैनिकों से सामना हो गया। क्योकि हमने पहले से ही अपने बस के बाहर दो तिरंगे लगा रखे थे, इसलिए जैसे ही सैनिकों ने भारतीय तिरंगे को देखा, उन्होंने तुरंत गोलीबारी करना बंद कर दिया और हमें जाने दिया।

माल्डोवा में थी पूरी व्यवस्था
छात्रों ने बताया कि माल्डोवा पहुंचने के बाद हमें किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं हुई। यहां पर भारतीय दूतावास (Indian Embassy) ने पूरी व्यवस्था की थी। हमारे लिए खाने से लेकर सभी जरूरत का सामान पहले से ही उपलब्ध था।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें