Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Aligarh: मां के प्रेमी ने ही ले ली बेटी की जान, जानिए पूरा मामला

लखनऊ/अलीगढ़

- Advertisement -

प्रदेश के जनपद थाना क्वार्सी (Quarsi) क्षेत्र के अंतर्गत नगला मल्हा में देर रात प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी ने उसकी बेटी को चौथी मंजिल से धक्का देकर मार दिया। मृतक यासमीन (Yasmin) पुत्री बब्बू मूलरूप से बिहार (Bihar) के रहने वाले थे। 25 साल से अलीगढ़ (Aligarh) में ही किराए पर नगला मल्हा में रहते आ रहे थे। वहीं एक महीना पूर्व बब्बू की शराब पीने के कारण मृत्यु हो गई थी। बब्बू की पत्नी साजिया से आरिफ (Arif) नाम के युवक से अवैध संबंध हो गए थे, तो घर पर आरिफ का आना-जाना लगा रहता था। जब उनके संबंधों की भनक बेटी यासमीन को लगी तो यह इस बात से काफी नाराज थी।

बता दें कि बुधवार को देर रात प्रेमी आरिफ मिलने आया तो बेटी ने मना कर दिया कि मम्मी घर पर नहीं हैं जबकि आरिफ ने प्रेमिका साजिया की आवाज सुन ली थी। मना करने की बात पर आरिफ इतना खूंखार हो गया कि उसने बेटी यासमीन के साथ तुरंत मारपीट करना शुरू कर दिया। उसको उग्र होता देख यासमीन उससे बचते हुए चौथी मंजिल पर पहुंच गई। जहां पीछे से आरिफ पहुंच गया और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद यासमीन ने कहा इस बात को मैं सबको बताऊंगी। यही डर प्रेमी को नागवार गुजरा और यासमीन को ऊपर चौथी मंजिल से धक्का मार कर फेंक दिया। नीचे गिरते ही यासमीन की मौके पर मौत हो गई। घटना घटित होते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और काफी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

वहीं पुलिस ने साजिया और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। अवैध संबंधों के चलते बेटी की हत्या का मुकदमा थाना क्वारसी में पंजीकृत हुआ है। मृतक यासमीन के चाचा व उसके बहनोई ने बताया कि एक साल से साजिया के आरिफ से अवैध संबंध थे। इस कारण यासमीन की हत्या उसके मां के प्रेमी ने ऊपर से फेंक कर दी। प्रेमी आरिफ रसल गंज मछली वाली गली का बताया जा रहा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें