Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

एकजुट लोगों ने धक्का देकर चलाई ट्रैन, एकता की सबसे बड़ी ताकत, जाने पूरा मामला

Meerut : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ (Meerut) जिले के दौराला (Daurala) से एक बड़ी खबर सामने आई है। जिसमें बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह सहारनपुर (Saharanpur) से दिल्ली (Delhi) जा रही पैसेंजर ट्रेन (passenger train) में आग लग गई। सुकर है कि लोग वक्त रहते ट्रेन से उतर गए। ट्रेन से उठती लपटों को देखकर लोगों में दहशत फ़ैल गई थी। पैसेंजर ट्रेन के दो कोच और इंजन (engine) में आग लगने के बाद यात्रियों ने समझदारी दिखते हुए और पूरी ट्रेन को आग की चपेट में आने से बचाने के लिए वहां मौजूद सभी यात्रियों ने एक साथ धक्का लगाकर ट्रैन के बाकी डब्बों को अलग कर दिया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह सहारनपुर से चलकर दिल्ली के लिए पैसेंजर ट्रेन दौराला रेलवे स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही 2 कोच और इंजन में आग लग गई थी। इसके बाद दौराला स्टेशन (Daurala Station) पर जैसे ही ट्रेन को रोका गया। सभी यात्री सही सलामत ट्रेन से उतर गए। इसके बाद सभी यात्रियों ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए रेलवे के कर्मचारियों के साथ मिलकर आग लगे कोचों से ट्रेन के अन्य डिब्बे को धक्का मार कर आगे बढ़ाया और उसे ठिकाने पर पहुंचा दिया। इस तरह ट्रेन के बाकी डिब्बे आग की चपेट में आने से बच गए।

एकता ही सबसे बड़ी ताकत है।
इतनी भारी-भरकम ट्रेन को खींचना या धक्का देकर चलाना असंभव सा लगता है। लेकिन जब सभी ने एक साथ मिलकर एक ही दिशा में सैकड़ों लोगों ने अपनी-अपनी ताकत लगाई तो पूरी ट्रेन को लोगों ने ऐसे खींच लिया जैसे किसी कार या ऑटो को धक्का लगा रहे हों। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो को देखकर लोग कह रहे है कि एकता ही सबसे बड़ी ताकत है।

रेलवे आधिकारियों (railway officials) का कहना है कि आग शार्ट सर्किट (short circuit) की वजह से लगी थी, लेकिन ट्रेन के दौराला स्टेशन पर खड़े होने की वजह से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। साथ ही सभी यात्रियों को सही सलामत डिब्बों से बाहर निकाल लिया गया और सतर्कता के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया। पुलिस ने बताया कि सहारनपुर पैसेंजर दौराला स्टेशन पर सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर पहुंचनी थी और आम तौर पर दैनिक यात्री स्टेशन पर मौजूद थे। ट्रैन जैसे ही स्टेशन पर पहुंची अचानक दो डिब्बों से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया।

अधिकारियों ने आग से प्रभावित दोनों डिब्बों से यात्रियों को तुरंत बाहर निकलवाने का काम किया। इस दौरान भगदड़ जैसे हालात बन गए थे लेकिन सभी यात्रियों को सही सलामत बाहर निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि तेज हवा के कारण आग बुझाने में दमकल कर्मियों (fire brigade) को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस कारण मेरठ सहारनपुर रेलवे रूट प्रभावित हो गया और कई महत्वपूर्ण ट्रेनें भी प्रभावित रही। इनमें दिल्ली देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस (Dehradun Shatabdi Express), शालीमार एक्सप्रेस (Shalimar Express) और नौचंदी एक्सप्रेस (Nauchandi Express) आदि गाड़ियां शामिल रहीं।

रिपोर्ट – गुडलिश सिंह

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें