Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक ने थामा समाजवादी पार्टी का दामन

लखनऊ/आजमगढ़

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश (UP) के विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2022) में अंतिम व सातवें चरण के मतदान से दो दिन पूर्व तक पार्टियों की अदला-बदली का सिलसिला जारी है। शनिवार को आजमगढ़ (Azamgarh) में समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की चुनावी सभा में प्रयागराज (Prayagraj) से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद रीता बहुगुणा जोशी (Rita Bahuguna Joshi) के बेटे मयंक जोशी (Mayank Joshi) औपचारिक रूप से समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। बीते दिनों मयंक ने अखिलेश यादव से मुलाकात की थी, जिसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि वे सपा का दामन थामने वाले हैं।

बता दें कि अखिलेश यादव ने इस दौरान मंच से पूर्व आईएएस अधिकारी कुंवर फतेह बहादुर (Retd. IAS Kunwar Fateh Bahadur) को भी जमकर सराहा। सपा सुप्रीमो अखिलेश ने आजमगढ़ में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र मयंक जोशी आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। इनकी भाजपा (BJP) में अनदेखी हो रही थी। रीता बहुगुणा जी भी पहले समाजवादी पार्टी में थीं। हम लोग मयंक जोशी के अनुभव का भी काम लेंगे। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंच पर मौजूद आजमगढ़ निवासी पूर्व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी कुंवर फतेह बहादुर के प्रदेश की कानून-व्यस्था को पटरी पर लाने के काम को भी जमकर सराहा। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के गठबंधन की सरकार में फतेह के होने से अब कोई भी नहीं रोक सकता है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें