Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

बसपा प्रमुख मायावती ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना, कही यह बड़ी बात

उत्तर प्रदेश/लखनऊ

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश (UP) में विधानसभा चुनावों (Assembly Elections 2022) के आज अंतिम व सातवें चरण (Seventh Phase) के मतदान चल रहे हैं। इस चरण में नौ जिलों की 54 सीटों पर वोटिंग जारी है। इसी बीच बसपा सुप्रीमो (BSP Chief) मायावती (Mayawati) ने समाजवादी पार्टी (SP) और भाजपा (BJP) पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि यूपी की जनता पिछले दस वर्षो से अच्छे दिन के इंतजार में कभी सपा तो कभी भाजपा को चुनकर बेवजह भरोसा कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता को केवल बसपा पर ही भरोसा करने की जरूरत है।

मायावती ने ट्वीट कर रखी अपनी बात

बता दें कि बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख व प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आज अपने आधिकारिक ट्विटर (Twitter) हैंडल से लगातार तीन ट्वीट (Tweet) कर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यूपी में पूर्वाचंल के नौ जिलों की 54 विधानसभा सीट पर आज सातवें व अंतिम चरण के मतदान में वोटरों की भारी भागीदारी जरूरी है, ताकि आपके वोट की ताकत से छलावा व वादाखिलाफी आदि से मुक्त जनहित व जनकल्याण को समर्पित आपकी आजमाई हुई बसपा सरकार बन सके। जिसमें सबका हित सुरिक्षत हो।

अच्छे दिन के इंतजार में पिस रही जनता : मायावती

उन्होंने कहा कि इसके अलावा जातिवादी साम्प्रदायिक संकीर्ण द्वेषपूर्ण व अहंकारी सोच से काम करने वाली सरकार से मुक्ति मिल सके जिनकी चक्की में में यूपी की जनता पिछले दस वर्षो से पिस रही है। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि अच्छे दिन के इंतजार में कभी सपा तो कभी भाजपा पर वेवहज भरोसा करती रही है। लेकिन केवल बसपा ही ऐसी पार्टी है जिस पर भरोसा किया जा सकता है।

आपको बताते चलें कि मायावती ने कहा कि बीएसपी का यूपी में पिछले शासनकाल की बातें कम व काम अधिक का बेहतरीन रिकार्ड प्रत्यक्ष प्रमाणों के साथ जनता के सामने है। इसलिए सर्वसमाज से अपील है कि हर पोलिंग बूथ जिताना बीएसपी को सत्ता में लाना है के संकल्प के साथ बेहतर यूपी बनाने का प्रयास जारी रहना चाहिए।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें