Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

दर्दनाक हादसा : नशे और तेज रफ़्तार ने ली चार दोस्तों की जान, जाने पूरा मामला

Kanpur : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जिसमें बताया जा रहा है कि जिले के बिधनू थाना क्षेत्र (Bidhnu police station area) में हाई स्पीड कार अनियंत्रित होकर ट्रक (truck) से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में चार दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दो अन्य दोस्त जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। कार में सवार सभी लोग रमईपुर (ramaipur) के एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से घाटमपुर (Ghatampur) के लिए निकलते वक्त रस्ते में ही यह हादसा हो गया।

- Advertisement -

इस हादसे में जान गवाने वाले शिवराजपुर (shivrajpur) के उदईतपुर (Udaipur) गांव के रहने वाले शुगर मिल कर्मी रामू चौधरी (Ramu Chowdhary) के इकलौते बेटे 17 वर्षीय नितिन (Nitin) शामिल हैं। नितिन की बहन ने पुलिस को बताया कि रमईपुर में नितिन के दोस्त रियाज (Riyaz) का वलीमा था। इसलिए वह अपने दोस्त 19 वर्षीय संदीप (Sandeep), 18 वर्षीय नितिन चौरसिया (Nitin Chaurasia), 21 वर्षीय दिलीप (Dileep), और चार अन्य दोस्तों के साथ कार से रमईपुर गया था।

रात करीब 9 बजे सभी लोग रमईपुर पहुंचे। इसके बाद दो दोस्त कार्यक्रम में ही रुक गए और नितिन, संदीप व चार अन्य दोस्त घूमने के लिए रमईपुर से घाटमपुर की ओर निकले। प्रत्याक्षदर्शियों के अनुसार घाटमपुर हाईवे पर डिवाइडर नहीं है जिसके कारण अगर जरा सा भी वाहन अनियंत्रित हुआ तो वहां दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इसके बावजूद भी अर्टिगा कार 100 किमी प्रति घंटे से अधिक रफ्तार में दौड़ रही थी। मटियारा (matiyara) गांव के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर रॉंग साइड में चली गई।

पुलिस (Police) ने जांच पड़ताल करने के बाद बताया कि उन लोगो के रॉंग साइड जाते ही विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक के चालक ने टक्कर होने से बचाने के लिए ट्रक का स्टेयरिंग बाईं ओर मोड़ दिया। इसके बाद भी दोनों में टक्कर हो गई। इस हाजड़से में नितिन चौरसिया और दिलीप को छोड़ कर अन्य चार दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। जांच के दौरान पुलिस को ड्राइवर सीट का एक एयरबैग खुला मिला। सीट बेल्ट न लगाने के कारण लगातार बजने वाली रिमाइंडर बीप की आवाज से तंग ड्राइवर ने सीट बेल्ट को लॉक में तो फंसा दिया था। उसने खुद नहीं लगाई इसलिए चालक की तरफ का एयरबैग (airbag) खुला तो, लेकिन वो चालक की जान नहीं बचा सका।

जब घटनास्थल पर पुलिस पहुंची तो दो शव कार से बाहर पड़े थे। पुलिस ने बताया कि सीट बेल्ट न लगाने से आगे और पीछे बैठे दो युवक कार के शीशे तोड़ कर बाहर आकर गिरे। जिसके कारण सिर, सीने, हाथपैर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने जाँच के दौरान कार से शराब की बोतल और ग्लास बरामद किये है। जिससे आशंका जताई जा रही है कि सभी दोस्त शराब के नशे में थे और तेज आवाज में गाने सुनते हुए घाटमपुर की ओर जा रहे थे।
पुलिस को आशंका है कि दो दोस्तों को वलीमा में छोड़ कर बाकी के छह दोस्त शराब की तलाश में घाटमपुर की तरफ निकले थे।

रिपोर्ट – गुडलिश सिंह

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें