Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

वोटों की गिनती शुरू होने से पहले ,मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने सावित्रीबाई फुले को श्रद्धांजलि दी

उत्तर प्रदेश में समेत 5 राज्यों में हुए विधान सभा की काउंटिंग शुरू हो गई है। सुबह 8 बजे से शुरू होने वाली थी गिनती। वोटों की गिनती शुरू होने से पहले मुख्य योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सावित्रीबाई फुले (Savitribai Phule) को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की.योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर उनको श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट में कहा, नारी सशक्तिकरण की अप्रतिम प्रतीक, महान समाज सुधारिका, आधुनिक भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं वंचित वर्गों की शिक्षा और समानता की प्रबल समर्थक ‘क्रांतिज्योति’ सावित्रीबाई फुले जी को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि. आपका आदर्श जीवन सम्पूर्ण सभ्यता के लिए एक महान प्रेरणा है।

- Advertisement -

सावित्रीबाई फुले ( (Savitribai Phule)) का जन्म एक दलित परिवार में हुआ था लेकिन फिर भी बचपन से ही उनका लक्ष्य था कि ‘किसी के साथ भी कोई भेदभाव ना हो और हर किसी को बराबरी का हक मिलने का साथ पढ़ने का समान अवसर मिले.’ इन्ही विचारों की वजह से वह भारत की पहली महिला शिक्षक, कवियत्री, समाजसेविका बनी, जिनका मुख्य मकसद लड़कियों को शिक्षित करना रहा।

सावित्रीबाई फुले ((Savitribai Phule)) एक स्त्री होने के कारण समाज में स्त्री शिक्षा के विरोध के कारणों को जानती थी,पहला उनका सामाजिक रूढ़िवादी परिवेश जो उन्हें गुलाम बनाए रखने की मानसिकता रखता था ताकि लड़कियाँ शिक्षा से चेतनाशील होकर महिला विरोधी कुप्रथाओं का विरोध न कर सके और दूसरा लड़कियों का अपना परिवार था. परिवार में माता-पिता के बाद बेटी ही घर के सभी कामों में सहयोगी होती है. घर के खुद से छोटे सभी बच्चों की दूसरी माँ होती है. ऐसे में माता-पिता उसकी शिक्षा को उसके लिए अनुपयोगी मानते थे. वह उस श्रमजनित हाथ को कम नहीं होने देना चाहते थे. और उनकी यह सोच लड़कियों को घर तक सीमित कर देती है।

रिपोर्ट – पलक त्रिवेदी

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें