Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

यूपी वेस्ट में भी लहराया भगवा परचम, जानें कितनी सीटों पर भाजपा को मिली जीत

उत्तर प्रदेश/लखनऊ

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश (UP) के मेरठ-सहारनपुर मंडल (Meerut-Saharanpur Division) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का जादू फिर चला। विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2022) में मेरठ-सहारनपुर मंडल की 44 सीटों में से 31 पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। हालांकि 2017 में कुल 37 पर भाजपा का कब्जा था। मुरादाबाद मंडल (Moradabad Division) में समाजवादी पार्टी (SP) ने अपनी बढ़त को बरकरार रखा है। 27 सीटों में सपा ने 17 सीटें जीत ली हैं। वेस्ट यूपी (West UP) के कुल 71 में से 40 सीटों पर भाजपा ने परचम लहराया।

बता दें कि मेरठ (Meerut) जिले में भाजपा को करारा झटका लगा है। सात में से भाजपा तीन सीटों पर ही जीत दर्ज कर सकी। सरधना (Sardhana) सीट पर संगीत सोम (Sangeet Som) को हराकर अतुल प्रधान (Atul Pradhan) ने जीत दर्ज कर बड़ा उलटफेर कर दिया। हस्तिनापुर (Hastinapur) से दिनेश खटीक (Dinesh Khatik) ने जीत दर्ज कर उस मिथक को तोड़ दिया कि हस्तिनापुर से लगातार दोबारा कोई प्रत्याशी नहीं जीता है। वहीं मेरठ कैंट (Meerut Cantt) से 20 साल बाद तीसरी बार भाजपा के अमित अग्रवाल (Amit Agrawal) विधायक बने। किठौर (Kithaur) से सपा के शाहिद मंजूर (Shahid Manjoor), मेरठ शहर से सपा से रफीक अंसारी (Rafeeq Ansari),मेरठ दक्षिण से डा.सोमेन्द्र तोमर (Dr Somendra Tomar) और सिवालखास (Siwalkhas) से रालोद (RLD) के हाजी गुलाम मोहम्मद (Haji Ghulam Mohammad) विधायक (MLA) बने।

बागपत में इतिहास दोहराया

शामली में गठबंधन ने भाजपा का सफाया कर दिया। मुजफ्फरनगर में भाजपा को गठबंधन ने दो सीटों पर रोक दिया। बागपत में 2017 का ही इतिहास 2022 में दोहराया गया। बिजनौर में आठ में से चार पर सपा गठबंधन और चार पर भाजपा जीती है। सहारनपुर में पांच सीटों पर भाजपा ने कब्जा किया।

बुलंदशहर में भाजपा बुलंद

गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा

वहीं बुलंदशहर (Bulandshahr) में सभी सात सीटों पर भाजपा (BJP) ने कब्जा बरकरार रखा। सहारनपुर (Saharanpur) के नकुड़ (Nakud) से प्रत्याशी मुकेश चौधरी (Mukesh Chaudhary), देवबंद (Deoband) से कुंवर बृजेश सिंह (Kunwar Brajesh Singh) जीते हैं। पूर्व मंत्री सपा प्रत्याशी धर्मसिंह सैनी (Dharam Singh Saini) इस बार हार गए। मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में भाजपा को चार सीटों का नुकसान हुआ है। हालांकि, दो सीट भाजपा बचाने में सफल रही। मुजफ्फरनगर से जीते कपिलदेव अग्रवाल (Kapildev Agrawal) और खतौली (Khatauli) से जीते विक्रम सैनी (Vikram Saini) अब भी विजयी रहे हैं। शामली (Shamli) में तीनों सीटों पर गठबंधन प्रत्याशियों की जीत हुई है। थानाभवन (Thana Bhavan) से गन्ना राज्यमंत्री (Minister of State for Sugarcane) सुरेश राणा (Suresh Rana) हार गए।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें