Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना , MCD चुनाव टाले जाने पर भड़के

 Lucknow : दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi MCD Election) की घोषणा की तारीख टालने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भड़क उठे। बता दें की पंजाब में जीत हासिल करने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा है। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सरकारें आती जाती रहेंगी, राजनीतिक दल भी आते जाते रहेंगे, मगर देश कमजोर नहीं होना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की है कि इस तरह की घटनाओं पर रोक थाम लगाए।

- Advertisement -

डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये कही यह बात

आपको बता दे अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि दो दिन पहले राज्य चुनाव आयोग दिल्ली (Delhi) नगर निगम चुनावों की घोषणा करने को लेकर सूचना देता है। मगर पांच बजे घोषणा से एक घंटे पहले चार बजे केंद्र सरकार (Central government) की तरफ से चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी जाती है। उसमें कहा जाता है कि वह दिल्ली ((Delhi) के तीनों नगर निगमों को एक साथ एक निगम बनाने जा रहे हैं, इसलिए चुनाव (Election) टाल दीजिए। चुनाव आयोग केंद्र सरकार के कहने पर चुनाव घोषणा की तिथियां (dates) टाल भी देता है। शायद देश के इतिहास में पहली बार यह हुआ होगा कि सीधे किसी राज्य के चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर चुनाव टालने को कहा गया है। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने इस दौरान राज्य चुनाव आयुक्त पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता वह एक घंटे (an hour) में ही क्यों चुनाव टालने को तैयार हो गए? क्या राज्य के चुनाव आयुक्त पर दबाव डाला गया या फिर आयकर और ईडी (Ed) की कार्रवाई की धमकी दी गई? क्या यही कारण है कि वह एक घंटे के अंदर चुनाव टालने को तैयार हो गए। उनका कार्यकाल खत्म हो रहा है। क्या कार्यकाल खत्म होने पर उन्हें कोई और पद का लालच (Greed) दिया गया है। अपने राज्य चुनाव आयोग के आयुक्त से कहना चाहता हूं कि ऐसा करेंगे तो जनतंत्र ही नहीं बचेगा।

अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयुक्त से सवाल किए

वहीं सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने चुनाव आयुक्त से सवाल पूछते हुए कहा कि, “राज्य चुनाव आयोग के कमिश्नर को क्या धमकी दी गई? ईडी की, इनकम टैक्स की? या फिर वो अप्रैल (April) में रिटायर हो रहे हैं। आखिर क्या दबाव दिया है? चुनाव आयुक्त से मेरा विनम्र अनुरोध कि, आपको जो भी धमकी या लालच दिया जा रहा है, वो बाहर आकर देश को बता दीजिए, झुकिये मत। देश की बात है। सारा देश आपके साथ खड़ा है।”

रिपोर्ट – पलक त्रिवेदी

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें