Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

UP Election : हस्तिनापुर ने एक बार फिर से अपने इतिहास को कायम रखा

 Lucknow : उत्तर प्रदेश विधान सभा 2022 (UP Assembly Election 2022) में भी हस्तिानपुर (Hastinapur) से जुड़ा मिथक (Myth) बरकरार रहा है। इस बार भी हस्तिनापुर में अपने इतिहास को कायम रखा। मेरठ (Meerut) की हस्तिनापुर सीट पर पूरे सूबे की निगाह थी। बता दे की यहां के रुझान को जानने के लिए राजनीतिक दलों (Political parties) से लेकर जनता में बड़ी उत्सुकता नजर आई।

- Advertisement -

आपको बता दें कि हस्तिनापुर (Hastinapur) से जीतने वाले भाजपा प्रत्याशी ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) को समर्पित किया है। भाजपा प्रत्याशी दिनेश खटीक अपनी जीत से बेहद खुश नजर आए। दिनेश खटीक ने कहा कि व्यक्तिगत छवि और सरकार के कार्यों की वजह से वो जीते हैं हस्तिनापुर (Hastinapur) में इस बार रिकॉर्ड बनाते हुए प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री दिनेश खटीक (Minister of State Dinesh Khatik) ने विजेता बनते हुए यहां से दोबारा विधायक न बनने के मिथक को भी तोड़ा। हस्तिनापुर मेरठ की अकेली सुरक्षित सीट है जहां भाजपा ने दोबारा दिनेश खटीक (Dinesh Khatik) पर भरोसा जताया था और वो इस भरोसे पर खरे उतरे।

हस्तिनापुर से राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। इस बार हस्तिनापुर ((Hastinapur) से जुड़ी एक बात जरूर बदली कि एक 1989 के बाद से 2017 तक विधानसभा चुनाव ( Assembly Election ) में अभी तक कोई भी प्रत्याशी यहां से लगातार दूसरी जीत दर्ज नहीं कर सका। दिनेश खटीक ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कर यह मिथक भी तोड़ दिया। इसके अलावा एक मिथक ( myth) यह भी था कि अगर यहां से कोई मंत्री बना तो दोबारा उस दल की सरकार नहीं आई। ऐसे में दिनेश खटीक ने दूसरा मिथक भी तोड़ दिया। वह राज्यमंत्री थे, चुनाव जीते और प्रदेश में सरकार भी भाजपा की बनी।

हस्तिनापुर : कब कौन रहा एमएलए

2022: भाजपा, दिनेश खटीक

2017: भाजपा, दिनेश खटीक

2012: एसपी, प्रभुदयाल वाल्मीकि

2007: बीएसपी, योगेश वर्मा

2002: एसपी, प्रभुदयाल वाल्मीकि

1996: अतुल खटीक, निर्दलीय

1991: भाजपा, गोपाल काली

1989: जनता दल, झग्गड़ सिंह

1985: कांग्रेस, हरशरण जाटव

1980: कांग्रेस, हरशरण जाटव

1977: कांग्रेस, रेवती शरण मौर्य

1974: कांग्रेस, रेवती शरण मौर्य

1969: भाक्रां दल, आशाराम इंदू

1967: कांग्रेस, रामजीलाल सहायक

1962: कांग्रेस, पीतम सिंह फंफूड़ा

1957: कांग्रेस, बिशम्बर सिंह

1951-1952: कांग्रेस रामजीलाल सहायक (आरक्षित)

रिपोर्ट – पलक त्रिवेदी

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें