Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

एक बार फिर EVM पर सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रीयपति से गुहार लगाई – अखिलेश यादव

Lucknow : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में विधान सभा चुनाव 2022 (Vidhan Sabha Election 2022) में बीजेपी को प्रचंड बहुमत से जीत मिली। वहीं सपा को करारी हार (a Crushing defeat) का सामना करना पड़ा है। भाजपा गठबंधन को 273 सीटें हासिल हुईं तो सपा गठबंधन 125 सीटों पर सिमट गया। जैसे कि पता है अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पहले भी EVM पर सवाल खड़े किए थे वहीं आज फिर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने EVM को लेकर वायरल ऑडियो (viral audio) को लेकर सवाल खड़ा किया है।

- Advertisement -

अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ”EVM बदले जाने को लेकर एक चुनाव अधिकारी की किसी से बात की जो ऑडियो रिकार्डिंग (audio recording) सोशल मीडिया पर चल रही है, मा. उच्चतम न्यायालय (Supreme court) और राष्ट्रपति महोदय उसका संज्ञान लें व सरकार संबंधित व्यक्ति को तुरंत संपूर्ण सुरक्षा दे। किसी एक व्यक्ति का जीवन हमारे लिए सरकार बनाने से ज़्यादा अहम है।”

दरसल , समाजवादी पार्टी और खुद इसके मुखिया ने ईवीएम EVM और काउंटिंग में धांधली (Fraud) का आरोप लगा रहे हैं। अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस (press conference) कर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे। सपा के नेताओं के अलावा पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने भी गंभीर आरोप लगाए है कि सपा को गड़बड़ी करके हराया गया।

सोशल मीडिया (social media) पर दो व्यक्तियों की बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति खुद को टीचर बताते हुए कहता है कि उसकी चुनाव में ड्यूटी लगी थी और उसने देखा कि ईवीएम (EVM) बदल दिए गए। वह दावा करते हुए कहता है कि सपा की सरकार नहीं आएगी, बीजेपी जीतने जा रही है, क्योंकि ईवीएम बदल दिए गए हैं। वह खुद को सपा समर्थक बताते हुए कहता है कि स्ट्रॉन्ग (strong) रूम में पहुंचने से पहले ईवीएम बदल दिए गए।

रिपोर्ट – पलक त्रिवेदी

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें