Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

आखिर क्यों पत्नी संग फोटो खिंचवाने पर ट्रोल हुए हिमेश रेशमिया, जाने वजह

हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) का इंटरनेट (Internet) पर एक वीडियो वायरल (video viral) हो रहा है जिसमें देखा जा रहा है कि हिमेश रेशमिया अपनी पत्नी के साथ एयरपोर्ट (Airport) पर फोटोशूट (Photo shoot) करा रहें हैं। लेकिन हिमेश रेशमिया की हाइट कम होने की वजह से वह अपनी पत्नी के साथ उचक-उचक कर फोटोशूट करा रहें हैं ताकि फोटो में वह अपनी पत्नी की हाइट से ज्यादा दिखे। लेकिन उनकी ये हरकत भी कैमरे (cameras) में कैद हो गई क्योकि वीडियोग्राफर (videographer) उनकी फुल फ्रेम में वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था।

- Advertisement -

 

पत्नी की हाइट मैच करने की कर रहे कोशिश
इस वीडियो को लोग खूब शेयर कर रहे हैं। वहीँ ट्रोल्स (trolls) हिमेश की इस हरकत का मजाक भी उड़ा रहे हैं। हिमेश रेशमिया के इस वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘जब आपकी पत्नी या पार्टनर की हाइट आपसे ज्यादा हो तब।’ एक अन्य यूजर ने लिखा- अरे ये स्पेस लिंक से फर्क पड़ता है क्या? ढेरों यूजर्स ने हंसने वाले इमोजी बनाकर हिमेश का खूब मजाक बनाया है।

उचक-उचक कर पत्नी संग खिंचवाईं तस्वीरें
हिमेश रेशमिया सिनेमा जगत में लगातार एक्टिव हैं। वह अक्सर प्लेबैक सिंगिंग (playback singing) या एल्बम शूट (album shoot) करते ही रहते हैं। लेकिन फिर भी हिमेश अब उस हद तक एक्टिव नहीं हैं जितना कि एक दौर में वह रहा करते थे। अगर उनके रिलेशनशिप की बात करें तो हिमेश रेशमिया की शादी साल 1995 में कोमल रेशमिया (Komal Reshammiya) के साथ हुई थी।

ऐसे बदली हिमेश रेशमिया की जिदंगी
हालांकि हिमेश रेशमिया और कोमल रेशमिया का ये रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सका। दोनों साल 2017 में तलाक लेकर एक दूसरे से अलग हो गए। माना गया कि शायद सोनिया कपूर (Sonia Kapoor) के चलते ही हिमेश अपनी वाइफ से दूर हो गए हैं। लेकिन तब किसी भी तरह से इस बात को साबित नहीं किया जा सकता था। इसके बाद हिमेश रेशमिया ने साल 2018 में सोनिया कपूर से शादी कर ली और तब से वह उन्ही के साथ बने हुए हैं।

रिपोर्ट – गुडलिश सिंह

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें